Sat, Apr 27, 2024
image
दादी, परदादी और परनानी के 7, 8 या उससे भी ज्यादा बच्चे होते थे /02 Dec 2023 12:16 PM/    62 views

पुतिन ने रूसी महिलाओं से कहा- कम से कम 8 बच्चे पैदा करें

मास्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हमें आने वाले कुछ दशकों तक रूस की आबादी बढ़ाने का लक्ष्य रखना होगा। उन्होंने कहा कि हमारे यहां अब भी कई समुदाय है, जो आज भी बड़े परिवारों में यकीन रखते हैं। उनके चार, पांच या उससे भी ज्यादा बच्चे हैं। हमारी दादी, परदादी और परनानी के 7, 8 या उससे भी ज्यादा बच्चे होते थे। पुतिन ने कहा कि रूसी महिलाओं को ज्यादा बच्चे पैदा करने चाहिए और बड़े परिवार को आदर्श बनाना चाहिए। पुतिने ने ये बात वर्ल्ड रशियन पीपुल्स काउंसिल को संबोधित करते हुए कही। राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि रूस को बड़े परिवारों को जीवन जीने का तरीका अपनाकर ऐसी परंपराओं को जिंदा रखना होगा। उन्होंने कहा कि परिवार सिर्फ राज्य या समाज का ही आधार नहीं है, बल्कि धार्मिक लिहाज से भी सही है। उन्होंने कहा कि सभी रूसी सार्वजनिक संगठनों और पारंपरिक धर्मों को परिवारों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और यही सालों-साल पुराने रूस का भविष्य होना चाहिए। बता दें कि पुतिन का ये बयान ऐसे समय पर आया है, जब यूक्रेन के साथ जंग को 20 महीने से ज्यादा हो चुके हैं। और इस जंग में रूस के लाखों सैनिक मारे जा चुके हैं. नवंबर में यूके के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया था कि यूक्रेन के साथ जंग में रूस के तीन लाख से ज्यादा सैनिकों की मौत हो गई है। 

Leave a Comment