Sat, Apr 27, 2024
image
पेड्रो ने अपने दोस्त से कहा था कि वह ठीक महसूस नहीं कर रहे थे EDRP /15 Dec 2023 02:14 PM/    30 views

लाइव कॉन्सर्ट के दौरान 30 वर्षीय गॉस्पल सिंगर पेड्रो हेनरिक की मृत्यु

सोनिया शर्मा
मुंबई । ब्राजील के गॉस्पल सिंगर पेड्रो हेनरिक ने पेड्रो वाय सेर ताव लिण्डो नामक चर्चित गाना गाने के दौरान व्हाइट पैंट-सूट पहने जब बाहें फैलाते हैं, तो लोग उनके साथ सुर में सुर मिलाते हैं। तभी वह एक लंबा नोट लेते हैं, थोड़ा रुकते हैं और फिर उनका बैलेंस बिगड़ता है और वह स्टेज पर गिर जाते हैं। पेड्रो के साथ खड़ा गिटारिस्ट उन्हें देखता ही रह जाता है। हेनरिक के गिनरे के बाद उन्हें तुरंत नजदीक के क्लीनिक ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परफॉर्मेंस के दौरान ही पेड्रो अचानक पीछे की तरफ बैंड हुए और फिर गिरने की घटना कैमरे में भी कैद हो गई, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में पेड्रो को स्टेज पर खड़े होकर गाते देखा जा सकता है। इस बीच वह ऑडियंस के साथ मस्ती भी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो मेंरिपोर्ट्स के अनुसार, स्टेज पर अपनी परफॉर्मेंस शुरू करने से पहले पेड्रो ने अपने दोस्त से कहा था कि वह ठीक महसूस नहीं कर रहे हैं। वह बहुत थके हुए हैं। हेनरिक के रिकॉर्ड लेबल तोदह म्यूजिक ने भी सिंगर की मौत के संबंध में बयान जारी किया है। लेबल ने रेडियो 93 से बातचीत में बताया कि पेड्रो को काफी खतरनाक हार्ट अटैक आया था। इसी के चलते उनकी जान गई। लेबल ने सिंगर को लेकर कहा कि वह एक खुशमिजाज इंसान थे। 30 साल के पेड्रो की पत्नी सुइलेन बरेतो  और एक बेटी भी जोई भी थे। बेटी का जन्म इसी साल अक्टूबर में हुआ था। पेड्रो के करियर की बात करें तो उन्होंने 3 साल की उम्र से ही अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत कर दी थी। साल 2015 में यूट्यूब पर कई वीडियोज शेयर करते रहने के बाद उन्होंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की थी। गौरतलब है कि सिंगर केके ने 53 साल की उम्र में 31 मई 2022 को इसी तरह फानी दुनिया को अलविदा कह दिया था। कोलकाता के नजरुल मंच में एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान केके की हालत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, यहां डॉक्टर्स ने सिंगर को मृत घोषित कर दिया। इस खबर से चारों तरफ सन्नाटा पसर गया। अब ब्राजील से भी एक ऐसी ही घटना सामने आई है। इस खबर ने सभी को हैरानी में डाल दिया है। बुधवार को एक ब्राजील के गॉस्पल सिंगर पेड्रो हेनरिक की लाइव कॉन्सर्ट के दौरान मौत हो गई। 30 साल के पेड्रो हेनरिक ब्राजील के एक धार्मिक इवेंट में परफॉर्म कर रहे थे। लोग उनकी परफॉर्मेंस को एंजॉय कर रहे थे। खुद सिंगर भी पूरी तरह ठीक लग रहे थे।

Leave a Comment