Sun, Apr 28, 2024
image
अमेरिका में 1,000 से अधिक उड़ानें हुईं रद्द /31 Jan 2023 08:37 AM/    661 views

अमेरिका में विनाशकारी तूफान का कहर जारी

वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका में आने या जाने वाली सोमवार की 1,000 से अधिक उड़ानें भीषण सर्दी तूफान के कारण रद्द कर दी गईं। अमेरिका में बर्फीले तूफान की वजह से विमान सेवा काफी हद तक प्रभावित हुई है। तूफान के कारण अमेरिका में 1,000 से अधिक उड़ानों पर बुरा असर पड़ा है।
अमेरिकी एयरलाइंस ने भीषण बर्फीले तूफान  की वजह से सोमवार (30 जनवरी) को 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी हैं, जिनमें से लगभग आधी फ्लाइट साउथवेस्ट एयरलाइंस की हैं। फ़्लाइट-ट्रैकिंग सेवा फ़्लाइटअवेयर के अनुसार, शाम 6ः00 बजे तक कुल 1,019 उड़ानें रद्द कर दी गईं।
 
बर्फीले तूफान की वजह से हवाई सेवा प्रभावित
साउथवेस्ट एयरलाइंस कंपनी ने अपने सोमवार के शेड्यूल का लगभग 12 फीसदी फ्लाइट रद्द कर दिया है, जबकि अमेरिकन एयरलाइंस ग्रुप इंक ने 6 फीसदी यानी 200 उड़ानें रद्द कर दी हैं। मंगलवार के लिए अमेरिका में घरेलू या विदेशी 797 उड़ानें रद्द की जा सकती है।
इस महीने की शुरुआत में छुट्टियों के दौरान 16,700 उड़ानें रद्द करने के लिए साउथवेस्ट एयरलाइंस कंपनी को अमेरिकी सरकार के विरोध का सामना करना पड़ा था क्योंकि यह खराब मौसम और पुरानी तकनीक से जूझ रहा था।

  • Hello World! https://78i8tj.com?hs=2912aa9dca8e6461ea1e5708f3dc1574&

    zyefmc

    07 Feb 2023 02:22 PM

Leave a Comment