Sat, Apr 26, 2025

Home/ मनोरंजन / 100 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है रजनीकांत की जेलर

100 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है रजनीकांत की जेलर

एडवांस बुकिंग के मामले में भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई

18 Aug 2023 11:56 AM 253 views

100 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है रजनीकांत की  जेलर

मुंबई  । सुपरस्टार रजनीकांत की  जेलर फिल्म का ट्रेलर देख फैंस ने एक्साइटमेंट जाहिर किया था, तो वहीं एडवांस बुकिंग के मामले में इसकी रिकॉर्ड तोड़ कमाई ने सभी को हैरान कर दिया था। जेलर मूल रूप से तमिल फिल्म है, जो कि हिंदी, कन्नड़ और तेलुगू भाषा में भी रिलीज की गई है। फिल्म 10 अगस्त को रिलीज हुई थी। चेन्नई व बेंगलुरु में इस दिन ऑफिसों में छुट्टी घोषित की गई थी। बहरहाल, रजनीकांत स्टारर जेलर को लगभग हर भाषा में अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म ने छह दिनों में ताबड़तोड़ बिजनेस किया है। ओपनिंग वीकेंड में 100 करोड़ से ज्यादा कमाने के बाद जेलर की रफ्तार में कमी नहीं आई है। पहले दिन फिल्म ने 48.35 करोड़ कमाए। 
दूसरे दिन 25.75 करोड़, तीसरे दिन 34.3 करोड़, चौथे दिन 42.2 करोड़, पांचवे दिन 23.55 करोड़ कमाए। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, छठे दिन फिल्म ने 33 करोड़ कमाए हैं। फिल्म का टोटल कलेक्शन 207.15 करोड़ हो गया है। यह तब है जब फिल्म को लेकर कोई खास प्रमोशन नहीं किया गया।  जेलर में रजनीकांत रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर मुथुवल पांडियन के रोल में हैं। वह एसीपी अर्जुन (वसंत रवि) के पिता के रोल में हैं। राम्या कृष्णन फिल्म में रजनीकांत की बीवी की भूमिका में हैं। फिल्म के कास्ट की फीस की बात करें, तो रजनीकांत ने 110 करोड़ चार्ज किए हैं। बता दें कि साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत का जलवा पूरे देश में कायम है। उनकी फिल्म की अनाउंसमेंट होने के बाद से ही फैंस में उसकी रिलीज का इंतजार बना रहता है।