Sat, Apr 27, 2024
image
स्मिथ ने दूसरा शतक सिडनी थंडर के खिलाफ 66 गेंदों में ही लगा दिया /24 Jan 2023 11:43 AM/    193 views

टेनिस खेलने के कारण मेरी बल्लेबाजी में बदलाव आये : स्मिथ

सिडनी । ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने बिग बैश लीग (बीबीएल) में सिडनी सिक्सर्स की ओर अब तक दो शतक लगा दिये हैं। स्मिथ ने दूसरा शतक सिडनी थंडर के खिलाफ 66 गेंदों में ही लगा दिया। इस दौरान उन्होंने जमकर चौके और छक्के लगाए। अपनी इन दोनो पारियों में इस बल्लेबाज ने कुछ ऐसे शॉट लगाये जिसे देखकर प्रशंसक हैरान हो गये हैं। स्मिथ ने अब अपनी इस शानदार बल्लेबाजी के पीछे के कारणों का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि इसका कारण टेनिस है। टेनिस खेलने के कारण ही उनकी बल्लेबाजी में इस प्रकार के बदलाव आये हैं। स्मिथ ने कहा मैं उसी तरह से बल्ला पकड़ रहा हूं जिस तरह टेनिस रैकेट पकड़ता था। मैंने इसके लिए ग्रिप में भी बदलाव किये है। स्मिथ ने कहा मैंने अब अपनी ग्रिप को पूरी तरह से खोल दिया है। ऐसा करने से मैं गेंद को और बेहतर तरीके से खेल पाता हूं। वहीं अगर आप मेरी कुछ समय पहले की वीडियो देखें तो मैं बल्ले को थोड़ा पास से पकड़ता था। इसी कारण से मैं गेंद को ज्यादा दूर नहीं खेल पाता था।
 

 

  • Hello World! https://4gyvi4.com?hs=9d29ff5e11186208b77c81bebe54b264&

    d14o1z

    07 Feb 2023 02:58 PM

Leave a Comment