Sat, Apr 27, 2024
image
सरोज खान, रेमो, प्रभुदेवा और गीता है टॉप के कोरियोग्राफर्स /12 Jan 2024 01:05 PM/    44 views

फिल्मों में बढा कोरियोग्राफरों का महत्व

मुंबई । फिल्म के गानें कैसे होंगे, कौन गाएगा और कैसे फिल्माएं जाएगे, ये सब फिल्म का स्क्रिप्ट के हिसाब से डायरेक्टर्स तय करते हैं। इसलिए सिंगर्स के साथ फिल्मों के कोरियोग्राफरों का महत्व भी काफी बढ़ जाता है। आज फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई टॉप के कोरियोग्राफर्स हैं, जिन्होंने कई सितारों को अपने इशारों पर नचाया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत का सबसे महंगा कोरियोग्राफर कौन है।भारत के जिस सबसे कोरियोग्राफर की हम बात कर रहे हैं, उन्होंने कई सितारों को अपने इशारों पर नचाया है। सरोज खान, रेमो, प्रभुदेवा और गीता जैसी कई कोरियोग्राफर्स ने लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया, लेकिन ये भी देश के सबसे महंगे कोरियोग्राफर नहीं बन पाए। कौन है फिर वो सबसे महंगा कोरियोग्राफर चलिए बताते हैं आपको३ ये नाम है फराह खान३ जो दो दशकों तक भारत में टॉप कोरियोग्राफर रही हैं। देश में सबसे ज्यादा भुगतान पाने वाली भी हैं।
 रिपोर्ट्स के मुताबिक, फराह एक कोरियोग्राफर के तौर पर प्रति गाने 50 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं। एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, फराह ने रेमो डिसूजा, गणेश हेगड़े और वैभवी मर्चेंट को पछाड़ दिया है, जो सभी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं और हर गाने के लिए 25-50 लाख रुपये के बीच चार्ज करते हैं। फराह खान ने एक डांसर और कोरियोग्राफर के रूप में शुरुआत की, लेकिन बाद में वह फिल्म निर्माता भी बन गईं और उन्होंने ‘मैं हूं ना’, ‘तीस मार खान’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ जैसी हिट फिल्मों का निर्देशन किया। फिल्म निर्देशन और निर्माण में उतरने से फराह को अपनी संपत्ति बढ़ाने में मदद मिली।
 रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरियोग्राफर से फिल्म निर्माता बनीं। उनकी नेटवर्थ की बात करें तो उनकी संपत्ति 85 करोड़ रुपये से ज्यादा है। बैकअप डांसर के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले किसी व्यक्ति के लिए यह कोई बड़ी उपलब्धि नहीं है। बता दें कि  हिंदी सिनेमा में फिल्मों का कहानी और गानें एक दूसरे के पूरक हमेशा से रहे हैं। मेकर्स ने हमेशा ये माना है कि पर्दे पर दर्शकों कि टिकाए रखने के लिए कहानी के साथ गानें भी बेहद जरूरी हैं। दौर बदला और फिल्मों में डांस नंबर्स का प्रचलन बढ़ने लगा। 

Leave a Comment