Mon, Mar 24, 2025

Home/ भक्ति / खरमास शुरू होने से पहले निपटा लें ये काम

खरमास शुरू होने से पहले निपटा लें ये काम

वरना करना पड़ेगा 1 महीने का इंतजार

30 Nov 2023 12:14 PM 150 views

खरमास शुरू होने से पहले निपटा लें ये काम

नई दिल्ली। सनातन धर्म में खरमास को एक शुभ समय नहीं माना जाता, इसलिए इस दौरान शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। दिसंबर से खरमास के शुरुआत हो रही है। ऐसे में केवल कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। आइए जानते हैं कि वह कौन-से कार्य हैं जिन्हें खरमास शुरू होने से पहले कर लेना चाहिए। साथ ही जानते हैं खरमास से जुड़ी जरूरी बातें।
 
जरूर निपटा लें ये काम
शादी विवाह, मुंडन, गृह, प्रवेश, गृह निर्माण, देव प्रतिमा प्रतिष्ठा से लेकर उपनयन संस्कार जैसे मांगलिक कार्य खरमास की शुरुआत से पहले ही कर लेने चाहिए, वरना आपको इन कार्यों को करने के लिए एक महीने का इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि खरमास के दिनों में इन कार्यों को करना शुभ नहीं माना जाता है।
 
इसलिए नहीं किए जाते मांगलिक कार्य
माना जाता है कि जब सूर्य देव गुरु बृहस्पति के घर पहुचते हैं तो इस स्थिति में सूर्य का तेज पृथ्वी तक कम पहुंच पाता है। जिस कारण कोई भी मांगलिक कार्य करना शुभ नहीं माना जाता और शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है। इस बार खरमास लगभग 1 महीने का होने वाला है।
 
इन कार्यों से मिलेगा लाभ
खरमास में रोजाना तुलसी पूजा करनी चाहिए। साथ ही इस माह में सूर्याेदय से पहले उठकर सूर्य देवता को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें। इसके अलावा खरमास में भगवान सूर्य और गुरु ग्रह के मंत्रों का जप करने से साधक को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। खरमास में भगवान विष्णु की पूजा करने से भी साधक पर कृपा बनी रहती है।