Sat, Apr 27, 2024
image
शुक्रवार के दिन करें इन विशेष चीजों का दान /02 Feb 2024 03:12 PM/    18 views

मां लक्ष्मी की पूजा से जीवन खुशियों से भरा रहता है

नई दिल्ली।  सनातन धर्म में शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है। इस दिन पर जो भक्त धन की देवी की पूजा-अर्चना करते हैं उन्हें सांसारिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति है। साथ ही घर में माता लक्ष्मी का वास रहता है।
वहीं जो लोग देवी लक्ष्मी  को प्रसन्न करना चाहते हैं उन्हें शुक्रवार के दिन कुछ विशेष चीजों का दान अवश्य करना चाहिए। तो आइए जानते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, माता लक्ष्मी को साफ - सफाई, खुशबूदार चीजें बेहद पसंद है। ऐसे में शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को खुशबूदार फूल जरूर चढ़ाएं और इसका दान भी करें। इस उपाय को करने से घर में कभी पैसों का आभाव नहीं रहेगा।
 
अनाज का दान
शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की विधि अनुसार पूजा करें। इसके बाद किसी गरीब व असहाय व्यक्ति को अनाज का दान करें। अनाज का दान करने से घर में कभी अन्न की कमी नहीं होगी। साथ ही देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी।
 
गुड़ का दान
शुक्रवार के दिन गुड़ का दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है, जिन लोगों के बनते हुए कार्य बिगड़ जाते हैं उन्हें इस विशेष दिन गुड़ का दान अवश्य करना चाहिए। इससे घर में बरकत बनी रहती है।
 
चूड़ियों का दान
माता लक्ष्मी को शृंगार की सामग्री अर्पित  करना बेहद शुभ माना जाता है, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्रवार के दिन सुहागिन महिलाओं को शृंगार की सामग्री का दान करना चाहिए। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन सुखी रहता है।

Leave a Comment