Sat, Apr 26, 2025

Home/ मनोरंजन / याई रे में हनी सिंह ने डाला ईडीएम का तड़का

याई रे में हनी सिंह ने डाला ईडीएम का तड़का

Grammy Award

19 Dec 2022 01:30 PM 604 views

याई रे में हनी सिंह ने डाला ईडीएम का तड़का

1990 के दशक की हिट फिल्म रंगीला का सुपरहिट ट्रैक याई रे को रैपर यो यो हनी सिंह ने रीक्रिएट किया है जो ग्रैमी और ऑस्कर विनर कंपोजर ए.आर. रहमान का पहला हिंदी साउंडट्रैक था। रीक्रिएटेड नंबर में ईडीएम (इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक)हैं जो इसे एक पार्टी एंथम बनाती है। गाने में यूलिया वंतूर को एक नए अवतार में दिखाया गया है। गाने के बारे में बात करते हुए हनी सिंह ने कहा मुझे ओरिजिनल सॉन्ग याई रे बहुत पसंद आया और जब इस तरह के आइकोनिक ट्रैक को फिर से बनाने का अवसर आया तो मैं इसे करने के लिए फौरन तैयार हो गया! याई रे 2022-2023 का पार्टी एंथम है। हमें उम्मीद है कि फैंस इसे उतना ही पसंद करेंगे जितना इसके ओरिजनल थीम को किया गया था। म्यूजिक वीडियो मिहिर गुलाटी द्वारा निर्देशित है जिन्होंने हनी सिंह के साथ कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया है। वीडियो एक क्लब में सेट किया गया है जहां हनी और यूलिया दोनों को बिल्कुल नए याई रे के हुक-स्टेप पर डांस करते हुए दिखाया गया है।