Sat, Apr 27, 2024
image
सैकड़ों वाहन फंसे /11 Aug 2023 01:02 PM/    104 views

भारी भूस्खलन से मंडी-कुल्लू के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात अवरुद्ध

सोनिया शर्मा
मनाली । रात भर हिमाचल प्रदेश में हुई भारी बारिश से हुए बड़े पैमाने पर भूस्खलन के बाद शुक्रवार को मंडी और कुल्लू के बीच चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। मंडी जिले के पंडोह के पास हुए भूस्खलन से राजमार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रभावित क्षेत्र के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंसे रहे। पुलिस ने मंडी से आगे कुल्लू की ओर और कुल्लू से मंडी की ओर वाहनों की आवाजाही रोक दी है।
अधिकारी ने कहा कि कटौला के रास्ते मंडी और कुल्लू के बीच वैकल्पिक सड़क संपर्क भी कामद के पास बड़े पैमाने पर भूस्खलन से बाधित हो गया है। मंडी और कुल्लू के जिला प्रशासन ने आगंतुकों को राजमार्ग की बहाली तक मंडी-कुल्लू मार्ग पर अपनी यात्रा स्थगित करने की सलाह दी है। सोलन के पास भूस्खलन के कारण चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी यातायात बाधित हुआ। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है। 
 

Leave a Comment