Sat, Apr 27, 2024
image
विमान में 21 महीने से लेकर 17 वर्षीय आयु के यात्री भी सवार हैं /25 Dec 2023 02:46 PM/    59 views

फ्रांस एयरपोर्ट पर पकड़े गए गैरकानूनी यात्रियों में 96 उत्तर गुजरात के, अमेरिका जा रहे थे

अहमदाबाद । गुजरातियों में विदेश जाने खासकर अमेरिका जाने का मोह छूट नहीं रहा और इसके लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। लाखों रुपए खर्च करने के बावजूद गुजराती गैरकानूनी रूप से अमेरिका में घुसते हुए कई बार पकड़े गए हैं। फिर एक बार उत्तरी गुजरात के 96 जितने यात्री फ्रांस के एयरपोर्ट पर पकड़े गए हैं। जानकारी के मुताबिक फ्रांस एयरपोर्ट पकड़े गए यात्रियों में ज्यादातर उत्तर गुजरात के मेहसाणा जिले के होने की आशंका है। करीब 96 जितने इन यात्रियों में ज्यादातर पटेल, चौधरी और राजपूत समाज के हैं। जो मेहसाणा, पाटन, बनासकांठा और गांधीनगर के मूल निवासी हैं। बताया जाता है कि यह पूरा रैकेट दिल्ली का शशी रेड्डी नामक शख्स स्थानीय एजंटों की मदद से चलाता था। फ्रांस में पकड़े गए गुजरात यात्रियों से रु. 70 से रु. 80 लाख तक वसूले गए हैंद्य दरअसल लिजेन्ड एयरलाइंस की एक फ्लाइट ने गत गुरुवार को निकारागुआ के लिए उड़ान भरी थी। विमान में तकनीकि खराबी आने पर उसे फ्रांस के वेत्री एयरपोर्ट पर उतारा गया था। यह एयरपोर्ट फ्रांस की राजधानी पेरिस से करीब 150 किलोमीटर दूर है। इस बीच फ्रांस को सूचना मिली कि विमान में मानव तस्करी की जा रही हैद्य सूचना के आधार पर फ्रांस पुलिस ने विमान को एयरपोर्ट पर ही रोक लिया। इस विमान में 300 से ज्यादा यात्री सवार थे और उसमें भी ज्यादातर भारतीय मूल के हैं । विमान में 21 महीने से लेकर 17 वर्षीय आयु के यात्री भी सवार हैं। कई बच्चों के साथ उनके अभिभावक तक नहीं है। कुल यात्रियों में 96 जितने मुसाफिर गुजरात मूल के हैं। जिन्होंने दुबई से मध्य अमेरिकन देश निकारागुआ की फ्लाइट अन्य यात्रियों के साथ पकड़ी थी। ये सभी फ्रांस के एयरपोर्ट पर पकड़े गए हैं । फ्रांस के कानून के मुताबिक वहां की सीमा पुलिस चार दिनों तक विदेशी यात्रियों को फ्रांस में रोक सकती है। खास परिस्थितियों में 8 दिन तक भी यात्रियों को रोका जा सकता है।

Leave a Comment