Sat, Apr 27, 2024
image
हजारों साल बाद भी टिका हुआ है मलबा /02 Aug 2023 11:02 AM/    167 views

2000 साल पुराने रोमन जहाज का मलबा मिला

रोम । इटली के रोम के उत्तर पश्चिम में लगभग 80 किमी दूर सिविटावेचिया बंदरगाह के पास दो हजार साल पुराने रोमन जहाज का मलबा पाया गया। काराबेनियरी पुलिस के आर्ट स्क्वाड ने इसकी खोज की है।  मिट्टी के ज्यादातर बर्तन समुद्र की गहराई में अपनी ठीक स्थिति में पाए गए हैं। इसकी जांच के दौरान उस पर सैकड़ों रोमन टेराकोटा जार मिले हैं। इनका मिलना एक प्राचीन समुद्री ट्रेड रूट पर प्रकाश डालता है। अनुमान के मुताबिक यह जहाज 20 मीटर लंबा है। तल से 160 मीटर नीचे यह जहाज डूबा हुआ मिला। काराबेनियरी पुलिस का आर्ट स्क्वाड इटली की सांस्कृतिक विरासक की सुरक्षा करने के लिए जिम्मेदार है। यह मलबा प्राचीन जहाजों के सामने समुद्र तट तक पहुंचने के दौरान आने वाले खतरों के बारे में प्रकाश डालता है। विशेषज्ञ इस खोज को लेकर उत्साहित हैं और इस बात पर जोर दे रहे हैं कि यह प्राचीन रोमन सभ्यता के व्यापारिक मार्गों के बारे में बहुत कुछ बता सकता है। इस जहाज का पता लगाने के लिए पुलिस ने आधुनिक टेक्निक का इस्तेमाल किया। उन्होंने एक रोबोट के जरिए इस जहाज का पता लगाया। शोधकर्ताओं को बिना किसी समस्या के इसके जरिए तस्वीरें और वीडियो बनाने में मदद मिली। इस जहाज को वापस निकाला जाएगा या नहीं, इस सवाल का जवाब अभी नहीं मिला है। भूमध्यसागर क्षेत्र में जहाजों के मलबे की खोज कोई असामान्य घटना नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न ऐतिहासिक काल के कई जहाज खोजे जा चुके हैं। 2018 में एक 2,400 साल से ज्यादा पुराने एक ग्रीक जहाज को बुल्गारियाई तट के पास खोजा गया था। इसके अलावा उसी साल एजियन सागर में ग्रीक, रोमन और बाइजेंटाइन युग के दर्जनों जहाज के टुकड़े पाए गए थे। इसके अलावा जहाज पर मौजूद बर्तनों को लेकर भी कोई खुलासा नहीं हुआ है। इन बर्तनों का इस्तेमाल तेल और वाइन रखने के लिए किया जाता था। 
 

Leave a Comment