आदर और तारा के बीच काफी नजदीकियां थीं /06 Jan 2023 01:27 PM/ 79 views
आदर जैन और तारा सुतारिया ने बनाई दूरी
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर के बुआ के बेटे आदर जैन और बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री तारा सुतारिया चार साल बाद एक दूसरे से अलग हो गए हैं। आदर और तारा के बीच काफी नजदीकियां थीं अकसर इन दोनों को एक साथ देखा जाता था। अब अचानक इन दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया है। सूत्रों के अनुसार दोनों ने आपसी सहमति के साथ ब्रेकअप किया है और वह इसके बाद भी वे दोस्त बने रहेंगे। इन दोनों का रिश्ता इतना गहरा था कि कपूर खानदान के हर फंक्शन में तारा शामिल होती थी। खबरें तो यह भी आने लगी थी कि वह जल्द ही कपूर खानदान की बहू बनने वाली हैं। याद हो कि तारा और आदर जैन ने अपने रिश्ते को अगस्त 2020 में इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल किया था। जिसमें तारा ने आदर के बर्थडे पर एक फोटो शेयर करके उन्हें अपना बताया था। बताया जाता है कि इन दोनों की पहली मुलाकात 2018 में एक दिवाली पार्टी में हुई थी। वे अपने एक कॉमन फ्रैंड के जरिए मिले थे। जिसके बाद से ही वो ज्यादातर समय एक साथ बिताने लगे। तारा सुतारिया और आदर जैन दोनों खाने के शौकीन हैं और उन्हें एक साथ कई रेस्टोरेंट में डिनर डेट पर जाते स्पॉट किया जाता रहा है।