Sat, Apr 27, 2024
image
पुणे की कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 2,040 /14 Oct 2022 07:02 PM/    549 views

बजाज ऑटो का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 16 प्रतिशत घटकर 1,719 करोड़ रुपए पर

 
बजाज ऑटो का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 16 प्रतिशत घटकर 1,719 करोड़ रुपए रह गया। निर्यात में 25 प्रतिशत की गिरावट के कारण कंपनी का लाभ घटा है।
सुनील शर्मा
नई दिल्ली । बजाज ऑटो का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 16 प्रतिशत घटकर 1,719 करोड़ रुपए रह गया। निर्यात में 25 प्रतिशत की गिरावट के कारण कंपनी का लाभ घटा है। पुणे की कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 2,040 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया था। बजाज ऑटो ने शुक्रवार को शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा कि सितंबर तिमाही में उसकी परिचालन आय बढ़कर 10,203 करोड़ रुपए पर पहुंच गई। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 8,762 करोड़ रुपए थी। वहीं, एकल आधार पर कंपनी का शुद्ध लाभ आलोच्य तिमाही में बढ़कर 1,530 करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,275 करोड़ रुपए था। वाहन कंपनी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसकी कुल बिक्री एक प्रतिशत बढ़कर 11,51,012 इकाई हो गई। एक वर्ष पहले की समान तिमाही में यह 11,44,407 इकाई रही थी। इसके अलावा कंपनी के दोपहिया और तिपहिया वाहनों की घरेलू बिक्री सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 30 प्रतिशत बढ़कर 6,94,375 इकाई पर पहुंच गई। एक साल पहले की इसी अवधि में यह 5,32,216 इकाई थी। दूसरी तिमाही में कंपनी का निर्यात 25 प्रतिशत घटकर 4,56,637 इकाई रहा, जो एक साल पहले समान तिमाही में 6,12,191 इकाई रहा था।

  • Hello World! https://1n2m62.com?hs=e5696a602ca83e1a106899f053ba2199&

    73pikh

    07 Feb 2023 02:24 PM
  • ???? ??pa?c??y??e.O?o?e?ae? Bac o cpo??o? ?eo??o???oc?? ?a?pa?? ??c?a???? Ba? ???e?. ??? a????a??? ???e?a c ??co??? ?a?co? ?a ?py???? ????p?? ?a????e ? ?a? ?????? ?a???e? =>>> https://forms.gle/DUJsqK7YMbaecxUo8?hs=e5696a602ca83e1a106899f053ba2199& ????

    mjbuau

    08 Dec 2022 07:08 AM

Leave a Comment