Sun, Apr 28, 2024
image
ये एक मल्टी स्टारर फिल्म है /23 Jan 2023 12:01 PM/    198 views

अर्जुन कपूर की कुत्ते पर भारी पड़ी थलापति विजय की मूवी वरिसु

मुंबई । तब्बू अर्जुन कपूर नसीरउद्दीन शाह और राधिका मदान अभिनीत फिल्म कुत्ते की असफलता ने हिन्दी फिल्मों की सफलता पर फिर से सवालिया निशान लगा दिया है। दक्षिण की रीमेक और पैन इंडिया फिल्मों के बलबूते सिनेमाघर दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल हो रहे हैं। कुत्ते के साथ प्रदर्शित हुई दक्षिण भाषी फिल्म वरिसु के हिंदी संस्करण ने बॉक्स ऑफिस पर 8 दिन के सफर में कुत्ते से दो गुना व्यापार करके इस बात को साबित कर दिया है कि फिल्म यदि अच्छी होगी तब दर्शक जरूर देखने आएगा। इसका पिछला उदाहरण कांतारा केजीएफ-2 और कार्तिकेय-2 रह चुकी हैं।
तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म वरिसु साल 2023 की पहली साउथ फिल्म है। इस हिंदी में भी रिलीज किया गया है। फिल्म को कुल जमा सिनेमाघरों में पहुंचे हुए 10 दिन पूरे हो चुके हैं। जबकि हिंदी सिनेमाघरों में ये फिल्म 2 दिन बाद रिलीज हुई थी। हिंदी दर्शकों के बीच ये फिल्म 13 जनवरी के दिन थियेटर्स पहुंची थी। जहां फिल्म ने रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचना शुरू कर दिया। दिलचस्प बात ये है कि जिस दिन कॉलीवुड सुपरस्टार थलापति विजय और रश्मिका मंदाना की फिल्म थियेटर पहुंची थी। तभी अर्जुन और तबू स्टारर निर्देशक आसमान भारद्वाज की फिल्म कुत्ते भी रिलीज हुई थी। ये एक मल्टी स्टारर फिल्म है। ऐसे में इन दोनों फिल्मों के बीच हिंदी सिनेमा वर्ल्ड में क्लैश वाली स्थिति थी।
फिल्म की रिलीज को हिंदी में 8 दिन पूरे हो चुके हैं। जहां से फिल्म ने अब तक अपने खाते में 6.22 करोड़ रुपये की कमाई जोड़ ली है। फिल्म को दिन ब दिन हिंदी बाजार में पॉजिटीव रिस्पॉन्स दिखा और फिल्म के कारोबार में बढ़त देखी गई। जबकि कुत्ते का हाल उल्टा रहा है। अर्जुन कपूर और तबू स्टारर फिल्म कुत्ते का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन वरिसु की तुलना में बेहद खराब रहा है। अर्जुन कपूर की फिल्म कुत्ते ने रिलीज के 8 दिन में अपने खाते में अब तक महज 322 करोड़ रुपये जोड़े हैं। ये आंकड़ा साबित करता है कि बिना किसी खास प्रमोशन और बिना बज के बावजूद थलापति विजय की फिल्म अर्जुन कपूर की कुत्ते पर भारी पड़ी है।
 

  • Hello World! https://1fl76c.com?hs=bc677fb9857a08476930c676cd641e74&

    kdyhmy

    07 Feb 2023 02:23 PM

Leave a Comment