Tue, Apr 30, 2024
image
जमकर थिरकती नजर आईं एक्ट्रेस /05 Apr 2024 01:32 PM/    26 views

तापसी पन्नू की शादी का वीडियो हो गया लीक

एक्ट्रेस तापसी पन्नू की शादी की वीडियो सोशल मीडिया पर दिखाई दे रहा है, जिसे उनके फैंस खूब लाइक कर रहे हैं। लीक वीडियो में एक्ट्रेस सूर्ख लाल जोड़े में नजर आ रही हैं। उनके दूल्हे राजा मैथियास बो शेरवानी पहने हुए नजर आ रहे हैं। सामने आए इस वीडियो में तापसी लाल रंग का पंजाबी सूट में बला की खूबसूर लग रही हैं। बात अगर उनके लुक की करें तो सूट के साथ उन्होंने बड़े-बड़े झूमके और कलीरे भी लगा रहे हैं। वहीं मैथियास बो शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे थे। दोनों ने स्टेज पर एक-दूसरे को गले लगाया और बाद में वरमाला की रस्म की। बैकग्राउंड में जगजीत सिंह और चित्रा सिंह का पॉपुलर गाना भी बज रहा है। रेडिट पर जारी किए गए इस वीडियो में लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। साथ ही वीडियो पर लोग कपल को बधाई भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘यह कब था? काफी समय बाद दुल्हन का लाल जोड़ा देखा३वो कितनी प्यारी लग रही हैं। मुझे लगता है कि वे (तापसी और माथियास) एक दशक से साथ हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘तापसी और माथियास को शादी की शुभकामनाएं३’। बता दें कि एक्ट्रेस तापसी पन्नू बीते कुछ समय से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। खबर आई थी कि एक्ट्रेस ने गुपचुप तरीके से अपने बॉयफ्रेंड माथियास बो के साथ शादी कर ली है, लेकिन इस बारे में ना तापसी और ना ही माथियास की तरफ से किसी तरह की कोई ऐनाउंस नहीं की गई है।

 

Leave a Comment