Sat, Apr 26, 2025

Home/ मनोरंजन / रणवीर सिंह के मैडम तुसाद में लगे दो स्टैच्यू

रणवीर सिंह के मैडम तुसाद में लगे दो स्टैच्यू

एक्टर ने स्टैच्यू के लिए अलग लुक और स्टाइल को चुना

21 Dec 2023 12:00 PM 173 views

रणवीर सिंह के मैडम तुसाद में लगे दो स्टैच्यू

मुंबई । बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने अपनी लाइफ में बेहद खास मुकाम हासिल कर लिया है। दुनियाभर में मशहूर रणवीर सिंह ने फैंस को मैडम तुसाद में खुद के एक नहीं बल्कि दो वैक्स स्टैच्यू से रुबरू करवाया है। रणवीर सिंह के स्टैच्यू की बात करें तो इस पूरे क्रिएटिव प्रोसेस के दौरान वो शामिल रहें है और उन्होंने विशेष रूप से अपने स्टैच्यू के लिए अलग लुक और स्टाइल को चुना हैं। लंदन में रखी गई उनकी प्रतिमा रणवीर की शादी के जश्न के हिस्से के रूप में मनीष अरोड़ा द्वारा डिजाइन की गई नियॉन शेरवानी में नजर आ रहे हैं। वहीं सिंगापुर वाले फिगर ने एक खूबसूरत कस्टम टक्सीडो पहना है जिसमें फूलों की सजावट के साथ एक मखमली ब्लेज़र है। गौरव गुप्ता द्वारा डिज़ाइन किया गया है। एक्टर को फैंस की तरफ से ढेर सारी बधाईयां मिली हैं। आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटीज तक ने उन्हें बधाई दी है। काम की बात करें तो रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी हाल ही में रिलीज हुई थी। 
अपकमिंग फिल्म की बात करें तो रणवीर जल्द ही रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में नजर आएंगे। फिल्म से उनका लुक रिवील किया जा चुका है। इसके अलावा उनकी झोली में फेमस फ्रेंचाइजी फिल्म डॉन है जो कि 2025 में रिलीज होगी। बता दें कि रणवीर सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक ऐसे स्टार्स हैं जो अपने बेझिझक स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। अपने स्टाइल के अलावा रणवीर बॉक्स ऑफिस पर अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस के चलते भी सुर्खियों में रहते हैं।