Thu, Jul 31, 2025

Home/ राष्ट्रीय / मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आज होगा शपथग्रहण

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आज होगा शपथग्रहण

मोदी-शाह की उपस्थिति में होगा शपथ ग्रहण

13 Dec 2023 11:45 AM 237 views

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आज होगा शपथग्रहण

सोनिया शर्मा
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आज होगा। मोहन यादव आज भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान पर दोपहर दो बजे शपथ ग्रहण करेंगे। मध्य प्रदेश में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई हैं। सुरक्षा के लिए 1500 जवानों की तैनाती की गई है। शपथ समारोह के दौरान पीएम मोदी लोगों को संबोधित करेंगे।
मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री आज शपथ लेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहेंगे। मध्य प्रदेश की कुर्सी पर आज नए मुख्यमंत्री आसीन होंगे। ताजपोशी को लेकर स्टेडियम में सभी तैयारियां कर ली गई हैं। लाल परेड मैदान में ही तीन हैलीपेड बनाए गए है और वीवीआईपी वाहन भी तैयार किए गए हैं। पीएम मोदी हजारों लोगों को संबोधित करेंगे।