Sun, Apr 28, 2024
image
इस मुद्दे को लेकर हुई बैठक में कई तरह की हिदायतें दी गई /26 Dec 2023 11:31 AM/    56 views

भ्रष्टाचार से परेशान चीन अपने नेताओं के परिजनों के लिए बना रहा नियम

बीजिंग। चीन में बढ़ते भ्रष्टाचार ने सरकार की मुसीबत बढ़ा दी है। कई शीर्ष सैन्य जनरलों सहित दस लाख से अधिक अधिकारियों को दंडित किया गया है। जिनपिंग की अध्यक्षता में हुई आत्म-आलोचना बैठक में, प्रत्येक पोलित ब्यूरो सदस्य ने बारी-बारी से अपने काम के बारे में चर्चा की। इस मुद्दे को लेकर हुई बैठक में कई तरह की हिदायतें दी गई हैं। इस मौके पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ अधिकारियों को व्यक्तिगत ईमानदारी बनाए रखने, रिश्तेदारों को भ्रष्टाचार से दूर रखने के लिए सख्त नियम निर्धारित करने और ‘‘विदेशी उदाहरणों’’ का आंख बंद करके अनुसरण करने से बचने की चेतावनी दी है। जिनपिंग पार्टी की अहम बैठक में कहा,‘‘सीपीसी (चीनी कम्युनिस्ट पार्टी) की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्यों को मार्क्सवादी राजनेताओं के मानकों के अनुसार खुद पर कठोर नियंत्रण लागू करना चाहिए, जिससे पूरी पार्टी के लिए व्यक्तिगत अखंडता और आत्म-अनुशासन बनाए रखने में एक उदाहरण स्थापित किया जा सके।’’बैठक का ब्यौरा रविवार को आधिकारिक मीडिया ने जारी किया। राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘जब भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रयासों की बात आती है तो उन्हें (नेताओं) अपने परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और अपने निजी कर्मचारियों के लिए सख्त नियम बनाने चाहिए।’’ पार्टी के संस्थापक माओत्से तुंग के बाद शी लगातार तीसरी बार सत्ता में बने रहने वाले एकमात्र चीनी नेता हैं। वर्ष 2012 में पार्टी का नेतृत्व संभालने के बाद से चिनफिंग भ्रष्टाचार विरोधी अभियान जारी रखे हुए हैं। 

Leave a Comment