Mon, Jun 16, 2025

Home/ मनोरंजन / अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 की शूटिंग हुई शुरू

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 की शूटिंग हुई शुरू

पुष्पा द राइज के राइज का क्रेज दर्शकों में अभी भी बरकरार

19 Sep 2022 04:16 AM 1068 views

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 की शूटिंग हुई शुरू

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा द राइज के राइज का क्रेज दर्शकों में अभी भी बरकरार है। फैंस फिल्म के सीक्वल का इंतजार बड़ी बेसब्री से कर रहें हैं। ऐसे में पुष्पा के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम पर पूजा सेरेमनी की फोटो शेयर की है, जिस पर उन्होंने ’लेस्ट गो’ लिखकर अपनी जाहिर की है। कुछ दिन पहले एक्टर ने अपनी फोटो शेयर की थी, जिसके बाद फैंस ने अंदाजा लगाया कि अल्लू अर्जुन का यह नया लुक पुष्पा 2 के लिए ही होगा। माना जा रहा है कि फिल्म के सीजन 2 में दर्शकों को दमदार एक्शन मिलेगा, ऐसे में फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।