Sun, Apr 28, 2024
image
गांगुली पर फिल्म बनाने की तैयारी शुरू हो गई है /24 Feb 2023 11:45 AM/    366 views

गांगुली की बायोपिक के सफल होने को लेकर संशय

सुनील शर्मा
मुम्बई ।  अब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली पर बायोपिक बनने जा रही है। गांगुली पर बनने वाली इस बायोपिक को लेकर संशय बना हुआ है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी पर बनी बायोपिक के हिट होने के बाद से ही कई खिलाड़ियों पर बायोपिक बनी पर किसी को भी वैसी सफलता नहीं मिली। इसका कारण यह है कि धोनी जैसी लोकप्रियता किसी भी खिलाड़ी को नहीं मिली थी। प्रशंसकों में भी धोनी का जबरदस्त क्रेज है। दर्शक धोनी की जिन्दगी को परदे पर देखने के लिए बेसब्र थी। गांगुली पर फिल्म बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इस फिल्म में रणबीर कपूर सौरव गांगुली की भूमिका निभाएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांगुली ने फिल्म की स्क्रिप्ट को भी अपनी सहमति दे दी है। निर्माताओं की ओर से अभी इस बात की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार फिल्म में गांगुली की भूमिका के लिए रणबीर कपूर को रखा गया है। बाकि कलाकारों का चयन अभी शेष है। फिल्म के दूसरे किरदारों में दो व्यक्तियों की भूमिका अहम मानी जा रही है। पहली गांगुली की और दूसरी  धोनी की, जिन्होंने विश्व क्रिकेट में भारत को उन बुलंदियों पर पहुँचाने में सफलता प्राप्त की, जिसकी कल्पना तक करना मुश्किल था। इसके साथ ही एक सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या निर्माता फिल्म में धोनी के किरदार को रखेंगे या फिर सिर्फ उन्हीं बातों का जिक्र किया जाएगा जिनमें सिर्फ और सिर्फ गांगुली की सफलता होगी। वैसे धोनी के किरदार के बिना गांगुली की बायोपिक पूरी नहीं हो सकती। गांगुली की इस बायोपिक में धोनी की भूमिका कौन निभाता है, यह देखना होगा।
एक रिपोर्ट के अनुसार गांगुली की ये बायोपिक नेट वेस्ट सीरीज में गांगुली के प्रदर्शन और पत्नी डोना के साथ उनके रिश्तों पर भी रहेगी। साल 1983 के बाद गांगुली ही भारतीय टीम को एकदिवसीय विश्वकप फाइनल तक पहुंचाने वाले कप्तान थे। उनकी कप्तानी में कई युवा क्रिकेटरों को भी अवसर मिला। गांगुली को भारतीय टीम के सफल कप्तानों में से एक माना जाता है। 
 

Leave a Comment