Sat, Apr 27, 2024
image
बच्चे पैदा करने का अजीब शौक अनोखा तरीका /04 Aug 2023 11:26 AM/    116 views

सरोगेट मदर बनकर दूसरों को दे रही खुशी

सैन फ्रांसिस्को । एक महिला को बच्चे पैदा करने का अजीब शौक है। इसे पूरा करने के लिए वह दूसरों के बच्चों की मां भी बन रही है। हालांकि उसके पति को इससे कोई एतराज भी नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार 26 साल की एक महिला को बच्चे पैदा करना इतना पसंद है कि खुद को 3 बच्चे होने के बाद अब वो दूसरों के लिए भी बच्चे पैदा कर रही है। हालांकि ये ज़रा अजीब जरुर है लेकिन येसेनिया लैटोर नाम की महिला को प्रेग्नेंसी का बेहद शौक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक येसेनिया की उम्र 26 साल है और वो 5 साल और 3 साल के दो बच्चों की मां हैं। उनका एक मिसकैरेज भी हो चुका है लेकिन उन्हें प्रेग्नेंसी से ज़रा भी डर नहीं लगता। उन्हें बच्चे पैदा करना इतना पसंद है कि अपना परिवार पूरा होने के बाद अब वो दूसरों के बच्चे भी पैदा करती हैं। दिलचस्प ये है कि उनके पति को भी अपनी पत्नी के इस शौक से कोई ऐतराज़ नहीं है। येसेनिया ने अपने पार्टनर 27 साल के ट्रे मुरे से बातचीत करने के बाद तय किया कि वो दूसरे कपल्स के लिए बच्चों को जन्म देंगी। उनके सरोगेट मदर बनने के फैसले को उनके पार्टनर ने भी सपोर्ट किया। उन्होंने पहले प्रयास में जल्दी ही सफलता हासिल कर ली और एक कपल को माता-पिता बनने का सुख दिया। बच्चे के माता-पिता से उन्होंने अच्छा संबंध बनाकर रखा। 
अमेरिका के जॉर्जिया में रहने वाली येसेनिया बताती हैं कि मिसकैरेज के वक्त ही उन्होंने महसूस किया कि बच्चे पैदा करना आसान नहीं है। बहुत से लोगों के साथ ऐसा होता है और वे उनकी मदद करना चाहती थीं। इससे उन्हें खुशी मिलती है। साल 2021 में येसेनिया ने सरोगेट मदर बनने का फैसला लिया। वो खुद नर्वस थीं लेकिन उनके पति ने उन्हें पूरा सपोर्ट किया। वे बताती हैं कि 10 में से एक परिवार को सरोगेट्स की ज़रूरत है लेकिन उन्हें नहीं मिलतीं। ऐसे में वे जिन परिवारों के लिए बच्चों को जन्म देती हैं, उनसे रिश्ता भी बनाकर रखती हैं। लोग भी उन्हें बच्चा मिलने के बाद तरह-तरह के गिफ्ट्स देते हैं और उन्हें खुश रखते हैं।

Leave a Comment