Sat, Apr 27, 2024
image
अपने सबसे खास शख्स के साथ स्पॉट हुईं सुहाना /04 Jul 2023 12:03 PM/    1128 views

मूवी डेट पर स्पॉट हुईं सुहाना खान

 नई दिल्ली। बी-टाउन के किंग शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। अभी तक उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है, लेकिन फिर भी पॉपुलैरिटी में वह कई बिग स्टार्स को टक्कर देती हैं। हाल ही में, शाह रुख की लाडली को मूवी डेट पर स्पॉट किया गया। सुहाना खान ने सोमवार को अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकाला और अपनी बेस्ट फ्रेंड शनाया कपूर के साथ मूवी देखने मुंबई के एक थिएटर में पहुंचीं। उन्हें पीवीआर से निकलते हुए देखा गया। उनके साथ शनाया का भाई जहान कपूर  भी मौजूद रहे। इस दौरान सुहाना कैजुअल लुक में नजर आईं। सुहाना खान ने ब्लैक प्लेन टी-शर्ट के साथ ग्रीन पैंट पहना था और साइड मिनी बैग से अपने लुक को स्टाइल किया था। खुले बालों में वह सिंपल प्लस एलिगेंट लग रही थीं। बात करें शनाया कपूर की तो वह भी व्हाइट टी-शर्ट और डेनिम जींस में अच्छी लग रही थीं। उन्होंने ब्राउन टोट बैग से लुक को कम्प्लीट किया था। सुहाना खान की बॉलीवुड के अन्य स्टार किड्स से अच्छी बनती है। हालांकि, उनकी बेस्ट फ्रेंड शनाया कपूर हैं। दोनों बचपन के दोस्त हैं। वे चाहे जितने बिजी हों, एक-दूसरे के लिए वक्त निकाल ही लेते हैं। सुहाना और शनाया की अनन्या पांडे  से भी गहरी दोस्ती है। ये तीनों अपनी दोस्ती के लिए चर्चा में रहती हैं। सुहाना खान जोया अख्तर  की निर्देशित फिल्म द आर्चीज से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। इसी फिल्म से अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा  और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर भी फिल्मी दुनिया में कदम रख रहे हैं। ये मूवी नेटफ्लिक्स पर इसी साल रिलीज होगी, लेकिन अभी रिलीज डेट का एलान नहीं किया गया है। वहीं, शनाया कपूर भी इसी साल बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। वह धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म बेधड़क में नजर आएंगी। अभी तक इस फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है। 

Leave a Comment