अहमदाबाद । गुजरात विधानसभा के चुनावों की तैयारियों की बीच आज से दो दिवसीय राष्ट्रीय महापौर परिषद का गांधीनगर में प्रारंभ हुआ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए महापौर परिषद का उदघाटन करते हुए उपस्थित महापौरों को विकास मंत्र देते हुए कहा कि हर काम दिल्ली से नहीं होता। कुछ कार्य स्थानीय स्तर पर महापौर, प्रशासन और राज्य सरकारों को करने होंगे। पीएम मोदी ने कहा कि एक समय अहमदाबाद म्युनिसिपलिटी में बतौर महापौर सरदार पटेल बैठते थे, जो बाद में देश के उप प्रधानमंत्री बने थे। अहमदाबाद का महापौर रहते हुए सरदार पटेल ने शहर के लिए कई काम किए हैंद्य भाजपा महापौरों को सरदार पटेल की विरासत को बरकरार रखना है। उन्होंने कहा कि भाजपा महापौर के काम अन्य महापौरों के मुकाबले बेहतर होने चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ का भाजपा का शासन का मॉडल उसे दूसरों से अलग करता है उन्होंने अहमदाबाद नगर निगम में सरदार वल्लभ भाई पटेल द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज भी राज्य के लोग उनके कार्यों को बहुत सम्मान से याद करते हैं। उन्होंने कहा कि आपको भी अपने शहरों को उस स्तर पर ले जाना है कि आने वाली पीढ़ियां आपको याद करके कहें कि हां, हमारे शहर में भाजपा के एक महापौर आए थे तब यह काम हुआ। शहरों में इमारतों के गिरने और उनमें आग लगने की घटनाओं को चिंता का विषय करार देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अगर नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए तो ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि सामान्य नागरिकों का संबंध सरकार नाम की व्यवस्था से हो इससे पहले पंचायत और नगर पंचायत से होता है। यानी इस प्रकार विचार-विमर्श करने का महत्व बढ़ जाता है। शहर के विकास को लेकर नागरिकों जो भरोसा रखा है उसे बरकरार रखना आप की जिम्मेदारी है। अब तक सामान्य नागरिकों का विश्वास बरकरार है कि भाजपा कार्यकर्ताओं के हाथ जब सत्ता आती है तो उनकी समस्याओं का समाधान होता है और विकास का योग्य आयोजन किया जाता है। इस विश्वास बनाए रखने का पीएम मोदी ने महापौरों का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महापौर शहर का मुखिया होता है और शहर की सुखाकारी और शांति की जिम्मेदारी महापौर की होती है। शहर में कहीं कोई गंदगी ना हो, सरकारी संपत्ति को नुकसान ना हो, इसका महापौर को ध्यान रखना चाहिए। महापौर को के विकास को आर्थिक विकास से कैसे जोड़ा जाए इसकी लगातार चिंता और चिंतन करना चहिए। गुजरात के गांधीनगर में आज से शुरू हुए दो दिवसीय राष्ट्रीय महापौर परिषद में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गुजरात प्रदेश भाजपा प्रमुख सीआर पाटील और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल समेत विभिन्न शहरों के महापौर उपस्थित रहे।