Sat, Apr 26, 2025

Home/ मनोरंजन / रश्मिका पुष्पा 2 की शूटिंग में व्यस्त

रश्मिका पुष्पा 2 की शूटिंग में व्यस्त

रश्मिका अपनी विलासितापूर्ण जीवनशैली के लिए भी जानी जाती है

19 Jan 2024 02:20 PM 103 views

रश्मिका पुष्पा 2 की शूटिंग में व्यस्त

बालीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना आखिरी बार रणबीर कपूर के साथ एनिमल में देखी गई थीं जो कि एक बड़ी ब्लॉकबस्टर निकली। फिलहाल वे अल्लू अर्जुन के साथ पुष्पा 2 की शूटिंग में बिजी हैं। रश्मिका अपनी विलासितापूर्ण जीवनशैली के लिए भी जानी जाती है। एक्ट्रेस के पास कई लग्जरी और महंगी चीजें है। ब्राउन और ब्लैक लेदर वाला एक लुई वुइटन मीडियम मॉडल बैग है, जिसकी कीमत लगभग 3 लाख से ज्यादा है। 
इस महंगी बैग का इस्तेमाल रश्मिका अक्सर बाहर जाने पर करती हैं। यह उनके पास कुछ सबसे शानदार और महंगे हैंडबैग में से एक है। अभिनेत्री के पास जिम्मरमैन लवलोर्न फ्लोरल फ्लटर ड्रेस है जिसमें वे एक बेबी डॉल की तरह देखी जा सकती हैं जो कि एक लोकप्रिय फैशन ब्रांड है। फ्लोरल ड्रेस की कीमत 63,000 रुपए के करीब है। इसमें वे काफी अट्रैक्टिव दिख रही हैं और फैंस उनके इस अंदाज से नजरें नहीं हटा पा रहे।अभिनेत्री के पास मर्सिडीज बेंज सी क्लास भी है, जिसकी कीमत 50 लाख रुपये है। उनके पास एक और महंगी कार बताई गई है, जिसकी कीमत 45 लाख रुपए है।
 उनके पास एक रेंज रोवर, एक टोयोटा इनोवा और एक हुंडई क्रेटा भी है। रश्मिका मंदाना के पास बेंगलुरु में एक आलीशान विला भी है, जिसकी कीमत कथित तौर पर 8 करोड़ रुपए है। उनके पास मुंबई में एक आलीशान घर भी है, हालांकि संपत्ति की कीमत के बारे में बहुत कम जानकारी है। यह शहर के सबसे महंगे घरों में से एक है।