Sun, Apr 28, 2024
image
सरिता ने 59 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में दिल्ली की सिमरन को पराजित किया /24 Dec 2022 12:52 PM/    194 views

सरिता सुषमा ने राष्ट्रीय कुश्ती में स्वर्ण जीता

राहुल शर्मा
नई दिल्ली । रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड की महिला पहलवान सरिता मोर ने राष्ट्रीय कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता है। सरिता ने 59 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में  दिल्ली की सिमरन को पराजित किया। वहीं एक अन्य मुकाबले में संगीता ने दिल्ली की पहलवान सुमित्रा को हराया। टूर्नामेंट के अंतिम दिन दिल्ली की सुषमा ने 53 किग्रा वर्ग के फाइनल में मध्य प्रदेश की पूजा जाट को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।  इसके अलावा 57 किग्रा वर्ग के मुकाबले में अंशु मलिक के नहीं होने पर रेलवे बोर्ड की ही मानसी ने हरियाणा की सीतो को हराकर नंबर एक स्थान हासिल किया। एक अन्य मुकाबले में हरियाणा की रितिका ने रेलवे  की निक्की को हराकर 72 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 

  • Hello World! https://zmua6z.com?hs=b04ca55a82a248b667d61f9dd4aec4d5&

    u9lykk

    07 Feb 2023 02:42 PM

Leave a Comment