Sun, Apr 28, 2024
image
मां लक्ष्मी का आगमन पर मिलते हैं ये संकेत /25 Nov 2023 01:03 PM/    70 views

जब शाम होते ही दिखने लगे ये संकेत, तो समझिए आपके घर आने वाली हैं मां लक्ष्मी

नई दिल्ली।  सनातन धर्म में माता लक्ष्मी को धन की देवी कहकर संबोधित किया जाता है। माना जाता है कि जिस घर-परिवार पर मां लक्ष्मी जी की कृपा बरसती है उसे कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता। मां लक्ष्मी की कृपा से साधक के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। शास्त्रों में माना गया है कि देवी लक्ष्मी के आगमन से पहले व्यक्ति को कुछ संकेत मिलने लगते हैं, जो उसकी सोई हुई किस्मत को पलट सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि वह शुभ संकेत क्या हैं।
 
चिड़िया का घोंसला
अगर आप शाम के समय अपने घर या उसके आसपास चिड़िया का घोंसला देखते हैं, तो यह एक बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपके घर मां लक्ष्मी का आगमन होने जा रहा है, जिससे आपके अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं।
 
छिपकली का दिखना
घर में आमतौर पर छिपकली देखने को मिल जाती है। लेकिन अगर आपको सूर्यास्त के बाद एक साथ तीन छिपकली देखने को मिलती हैं, तो यह भी धन आगमन का संकेत हो सकता है। इसका एक अर्थ यह भी हो सकता है कि आपको जल्द ही आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलने वाला है।
 
काली चींटी के आने पर करें ये काम
अगर शाम के समय आपको काली चिड़ियों का झुंड अपने घर में दिखाई देता है, तो इसे भी एक बहुत-ही शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि जल्द ही आपके परिवार पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसाने वाली है। ऐसे में उन चीटियों को भगाने की जगह, आपको उन्हें शक्कर या आटा खिलाना चाहिए।
 
जब आने लगे ऐसे सपने
अगर आपको अपने सपने में बांसुरी, कमल, गुलाब का फूल या झाड़ू जैसी चीजें दिखाई देने लगती हैं, तो यह भी मां लक्ष्मी के आगमन का संकेत हो सकता है। ऐसे सपने आने पर व्यक्ति को जीवन में चल रही धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

Leave a Comment