Sun, Apr 28, 2024
image
डॉ सैयदना सैफुद्दीन यह सम्मान पाने वाले चौथे भारतीय बने /24 Nov 2023 11:42 AM/    80 views

दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरु को निशान-ए-पाकिस्तान सम्मान

इस्लामाबाद । मुंबई से संचालित इस्लाम के दाऊदी बोहरा समाज के प्रमुख डॉ सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन को पाकिस्तान का सर्वाेच्च नागरिक सम्मान ‘निशान-ए-पाकिस्तान’ प्रदान किया जाएगा। इसी के साथ डॉ सैफुद्दीन पाकिस्तान का सर्वाेच्च नागरिक सम्मान पाने वाले चौथे भारतीय होंगे। जानकारी अनुसार पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने अपने एक बयान में कहा है कि यह पुरस्कार डॉ सैफुद्दीन की सेवाओं की प्रशस्ति के रूप में दिया जा रहा है। राष्ट्रपति अल्वी ने बुधवार को राष्ट्रपति अल्वी ने संविधान और सम्मान अधिनियम 1975 के अनुच्छेद 259 (2) के तहत पुरस्कारों की घोषणा की। फिलहाल पुरस्कार समारोह की तारीख घोषित नहीं की गई है।
बताया गया है कि ‘निशान-ए-पाकिस्तान’ या ‘ग्रांड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ पाकिस्तान’ राष्ट्रीय हित में सर्वाेच्च सम्मान वाली सेवाओं के लिए प्रदान किया जाता है। यह पाकिस्तान का सर्वाेच्च नागरिक सम्मान है। सम्मान समारोह के संबंध में बताया जाता है कि सामान्य रूप से प्रत्येक साल पुरस्कार की घोषणा पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस 14 अगस्त को ही की जाती है और अगले वर्ष पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस 23 मार्च पर सम्मान प्रदान किया जाता है।
डॉ सैफुद्दीन से पहले ‘निशान-ए-पाकिस्तान’ से सम्मानित होने वाले प्रथम भारतीय के तौर पर मोरारजी देसाई का नाम सामने आता है। उन्हें सन 1990 में यह सम्मान दिया गया था। इसके बाद 1998 में अभिनेता दिलीप कुमार को कला और संस्कृति के क्षेत्र में दिया जाने वाला पाकिस्तान का सर्वाेच्च पुरस्कार ‘निशान-ए-इम्तियाज’ प्रदान किया गया था। इसी प्रकार साल 2020 में कश्मीरी अलगाववादी नेता अली गिलानी को ‘निशान-ए-पाकिस्तान’ से नवाजा गया। 

Leave a Comment