Sat, Aug 02, 2025

Home/ अंतर्राष्ट्रीय / भूकंप के तेज झटकों से हिला जापान

भूकंप के तेज झटकों से हिला जापान

रिक्टर पैमाने पर 6.1 की तीव्रता

04 Apr 2024 12:21 PM 188 views

भूकंप के तेज झटकों से हिला जापान

टोक्यो। जापान के होंशू के उत्तरी तट पर गुरुवार सुबह 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी ने इसकी जानकारी दी। जापान में भूकंप की गहराई 55 किमी थी जो जापान में भारतीय समयानुसार सुबह 8ः46 बजे आया। घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर अभी सामने नहीं आई है। यह भूकंप ताइवान में आए विनाशकारी भूकंप के बाद आया है जिसमें अबतक 9 लोगों की मौत हो चुकी है।