Sat, Apr 26, 2025

Home/ अंतर्राष्ट्रीय / अमेरिकी महिला देगी 2 अलग-अलग बच्चों को जन्म

अमेरिकी महिला देगी 2 अलग-अलग बच्चों को जन्म

दोनों बच्चे नहीं हैं जुड़वां

17 Nov 2023 11:11 AM 1157 views

अमेरिकी महिला देगी 2 अलग-अलग बच्चों को जन्म

सैन फ्रांसिस्को । मां बनना किसी भी महिला के लिए खास अनुभव होता है। हाल ही में एक अमेरिकी महिला को भी यही अनुभव हुआ जब उसे पता चला कि वो प्रेग्नेंट है। महिला को हैरानी तब हुई जब पता चला कि वह एक नहीं दो बच्चों को जन्म देने वाली है। दोनों अलग-अलग बच्चे होंगे जो एक ही औरत के गर्भ से पैदा होंगे। ये चमत्कार महिला से जुड़ी एक दुर्लभ कंडीशन की वजह से हुआ जिसने डॉक्टरों को भी चौंका दिया। ताजा रिपोर्ट के अनुसार अलाबामा की रहने वाली केलसी हैचर और उनके पति कैलेब के पहले से ही 3 बच्चे थे। इसी साल उन्हें पता चला कि वो प्रेग्नेंट हैं और डॉक्टर ने उनकी डिलीवरी डेट क्रिसमस के वक्त पर बताई। पर जब डॉक्टर ने उन्हें ये बताया कि वो एक नहीं दो बच्चों को जन्म देने वाली हैं तो कपल हैरान हो गया। पर डॉक्टरों की चिंता ये नहीं थी, बल्कि ये थी महिला जिन दो बच्चों को जन्म देगी, वो ट्विंस नहीं होंगे। असल में केलसी दो गर्भाशय के साथ पैदा हुई थीं। उन दोनों गर्भाशय का अपना गर्भाशय ग्रीवा है। यानी वो दोनों बच्चे एक ही गर्भाशय में नहीं, बल्कि दो अलग-अलग गर्भाशय में हैं।
 इस वजह से महिला की प्रेग्नेंसी ज्यादा खतरनाक है और उसका मिसकैरिज हो सकता है, या फिर वो वक्त से पहले बच्चों को जन्म दे सकती है। डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें ये नहीं समझ आ रहा है कि वो उन बच्चों को ट्विंस मानें या नहीं क्योंकि दोनों का प्लेसेंटा तक अलग है। इस लिहाज से वो अलग-अलग बच्चे हैं, हालांकि, डॉक्टर उन्हें ट्विंस ही कह रहे हैं।  दो गर्भाशय होना एक दुर्लभ स्थिति जो मादा भ्रूण में विकसित हो जाता ही। कभी-कभी गर्भाशय को बनाने वाली दो छोटी नलिकाएं एक बड़े अंग का निर्माण करने के लिए पूरी तरह से जुड़ नहीं पाती हैं।  जिन महिलाओं के दो यूटरेस होते हैं, उनकी सफल प्रेग्नेंसी होती है, पर कई बार उन्हें मिसकैरिज भी हो जाता है। एक स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉक्टर ने कहा कि उनके पूरे करियर में ऐसा मामला उनके सामने कभी नहीं आया। उन्होंने कहा कि मेडिकल क्षेत्र में ये बेहद दुर्लभ मामला है और इसे किस तरह समझाया जाए, ये उन्हें भी नहीं पता, इसलिए फिलहाल बच्चों को ट्विंस ही कहा जा रहा है।