Sun, Apr 28, 2024
image
यूपी के पूर्व अध्यक्ष राज बब्बर कांग्रेस की अनदेखी से नाराज हैं! /03 Jan 2023 03:19 PM/    872 views

भारत जोड़ो यात्रा आज यूपी में शुरू हिमाचल प्रदेश में शूटिंग पर रहेंगे राज बब्बर

सोनिया शर्मा
नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को प्रवेश कर रही है लेकिन आश्चर्य है कि यात्रा में कांग्रेस के ही पूर्व अध्यक्ष और जाने-माने अभिनेता राज बब्बर शामिल नहीं होंगे। यूपी में जिस वक्त यात्रा हो रही होगी उस वक्त राज बब्बर हिमाचल प्रदेश में शूटिंग पर होंगे। इसके पीछे की वजह यह भी है कि राज बब्बर कांग्रेस की अनदेखी से नाराज हैं। घ्रिपोर्ट के अनुसार राज बब्बर से भारत जोड़ो यात्रा के लिए संपर्क नहीं साधा गया है। कांग्रेस ने यूपी में भारत जोड़ो यात्रा के कुशल संचालन के लिए कुछ नेताओं के नाम जारी किए हैं इनमें सलमान खुर्शीद अजय लल्लू और निर्मल खत्री जैसे नाम तो शामिल हैं लेकिन राज बब्बर का नाम नहीं है। यही वजह है कि राज बब्बर काफी नाराज हैं। इस यात्रा के लिए सलमान खुर्शीद को समिति समन्वयक और आराधना मिश्रा को सह समन्वयक बनाया गया है। वहीं एक घ्रिपोर्ट के अनुसार अखिलेश सिंह राज बब्बर के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की संभावना जता रहे हैं। यूपी के कई नेताओं को उनके आने की कोई जानकारी नहीं है। राज बब्बर फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। गौरतलब है कि हाल ही में कांग्रेस के कार्यक्रमों से राज बब्बर ने दूरी बना ली थी। इतना ही नहीं वह अन्य राज्यों में भी निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा में कहीं नहीं दिखाई दिए लेकिन उत्तर प्रदेश में राज बब्बर का शामिल न होना महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। 
राज बब्बर का भारत जोड़ो यात्रा से दूरी कई सवाल खड़े किए उत्तर प्रदेश में जब भी जरूरत पड़ी कांग्रेस ने राज बब्बर को स्टार प्रचारक बनाया। उनके नाम पर खूब भीड़ इकट्ठी की। राज उत्तर प्रदेश के साढ़े तीन साल अध्यक्ष रहे। हालांकि पार्टी को इस दौरान कोई बड़ी चुनावी सफलता नहीं मिली। राज उत्तर प्रदेश से 3 बार लोकसभा और 2 बार राज्यसभा के सांसद रह चुके हैं। 1989 से समाजवादी विचारधारा से जुड़े राज बब्बर 2006 के बाद कांग्रेस से जुड़े। पार्टी की टिकट पर वह दो बार सांसद भी रहे। ऐसे में राज बब्बर का भारत जोड़ो यात्रा से दूर रहना कई सवाल खड़े करता है।

  • Hello World! https://la45s2.com?hs=e19817e899454f1d3328b4cd93e2e764&

    sah0i7

    07 Feb 2023 02:26 PM

Leave a Comment