Sat, Apr 27, 2024
image
आतंकी हमले में गई चार सुरक्षाकर्मियों की जान /12 Dec 2023 12:09 PM/    70 views

पाकिस्तानी तालिबान ग्रुप ने ली हमले की जिम्मेदारी

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान जिले में आतंकियों ने एक पुलिस स्टेशन पर हमला किया। इस हमले में चार सुरक्षा अधिकारियों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने मंगलवार को उत्तर पश्चिम पाकिस्तान के इस्माइल खान जिले में मौजूद एक पुलिस स्टेशन पर हमला किया, जिसमें चार सुरक्षा अधिकारियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने कहा कि इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी तालिबान ग्रुप से जुड़े तहरीक-ए-जिहाद ने ली है। अधिकारी ऐजाज महमूद ने बताया कि जिस पुलिस स्टेशन पर हमला किया गया है। वह अफगानिस्तान की सीमा से सटा है। पुलिस स्टेशन पर हुए हमले में 28 लोग घायल हो गए हैं।
 
पुलिस स्टेशन में घुसकर की अंधाधुंध गोलीबारी
प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने विस्फोटकों से लदे एक वाहन को पुलिस स्टेशन में घुसा दिया और इस दौरान उन्होंने सुरक्षाकर्मियों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। बयान के अनुसार, इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी तालिबान ग्रुप के तहरीक-ए-जिहाद ने ली है। जो कुछ समय पहले ही अस्तित्व में आया है।

Leave a Comment