Thu, Sep 18, 2025

Home/ भक्ति / देवगुरु बृहस्पति की कृपा बरसने से जातक को जीवन में सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है

देवगुरु बृहस्पति की कृपा बरसने से जातक को जीवन में सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है

साल 2024 सभी राशियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है

05 Dec 2023 02:34 PM 253 views

देवगुरु बृहस्पति की कृपा बरसने से जातक को जीवन में सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है

नई दिल्ली।  ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को सुखों का कारक बताया जाता है। कुंडली में गुरु मजबूत होने पर जातक को जीवन में धन की कमी नहीं होती है। अतः ज्योतिष कुंडली में गुरु मजबूत करने की सलाह देते हैं। देवगुरु बृहस्पति की कृपा बरसने से जातक को जीवन में सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही पद-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होती है। ज्योतिषियों की मानें तो साल 2024 सभी राशियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। इनमें 4 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा। साल 2024 में देवगुरु बृहस्पति 30 अप्रैल तक मेष राशि में विराजमान रहेंगे। इसके अगले दिन यानी 1 मई को देवगुरु बृहस्पति राशि परिवर्तन करेंगे। इससे 4 राशि वालों का भाग्योदय होगा। आइए, इन 4 भाग्यशाली राशियों के बारे में जानते हैं-
 
गुरु गोचर
देवगुरु बृहस्पति 1 मई, 2024 को दोपहर 12 बजकर 59 मिनट पर मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान 12 जून को रोहिणी नक्षत्र में गोचर करेंगे। इसके बाद 9 अक्टूबर को गुरु वक्री हो जाएंगे और 4 फरवरी, 2025 को मार्गी होंगे। साल 2025 में 14 मई को देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर रहेंगे।