Sun, Apr 28, 2024
image
गाने को नेहा कक्कड़ ने दी अपनी आवाज /11 Sep 2023 05:28 PM/    617 views

नेहा कक्कड़ ने रीक्रिएट किया लता मंगेशकर का गाना

 नई दिल्ली।  करीना कपूर खान और विजय वर्मा स्टारर फिल्म जाने जान काफी चर्चा में है। फिल्म का ट्रेलर जबरदस्त था। अब मूवी का टाइटल ट्रैक भी रिलीज कर दिया गया है, जिसका स्वर कोकिला लता मंगेशकर  के स्पेशल कनेक्शन है सुजॉय घोष की आगामी क्राइम थ्रिलर जाने जान की अनाउंसमेंट के बाद से ही चर्चा जोरों पर है। पहले टीजर, पोस्टर और फिर ट्रेलर ने ऑडियंस के बीच एक जबरदस्त एक्साइटमेंट बढ़ाई। अब फिल्म का पहला गाना यानी टाइटल ट्रैक भी जारी कर दिया गया है। आज यानी 11 सितंबर को मेकर्स ने जाने जान का टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। गाने में मूवी की लीड हीरोइन करीना कपूर खान  को एक डांस बार में गाना गाते हुए देखा जा सकता है। साथ ही बैकग्राउंड में एक्ट्रेस उदिति सिंह पोल डांस करती दिख रही हैं। इस गाने में विजय वर्मा  और करीना कपूर के बीच दमदार केमिस्ट्री, जयदीप अहलावत  के साथ फाइट और भी कई दिलचस्प सीन हैं, जिसने टाइटल ट्रैक को और भी दिलचस्प बना दिया है।
जाने जानका ओरिजिनल वर्जन साल 1969 में आई फिल्म इंतकाम का है, जिसे लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने कम्पोज किया था और राजेंद्र कृष्ण ने लिखा था। गाने को स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी। सालों बाद अब इस गाने को नेहा कक्कड़ ने अपने अंदाज में गाया है। इसे सचिन-जिगर ने रीक्रिएट किया है। मर्डर मिस्ट्री जाने जान ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 21 सितंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म से करीना ओटीटी पर डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में वह सिंगल मदर का रोल निभाती दिखेंगी, जो एक मर्डर की सस्पेक्ट भी होंगी। फिल्म में विजय वर्मा और जयदीप अहलावत के साथ करीना की जाने जान देखने के लिए फैंस बेताब हैं।

Leave a Comment