Sun, Apr 28, 2024
image
इंडिया के सांसद दिल्ली लौटे /02 Aug 2023 11:19 AM/    363 views

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सामने मणिपुर की स्थिति की रिपोर्ट रखेंगे- खरगे

सोनिया शर्मा
नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, आज हम सुबह 11.30 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे और राष्ट्रपति को मणिपुर की स्थिति और यात्रा के अनुभवों से अवगत कराएंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात से पहले अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हम आज राष्ट्रपति से मिलेंगे। हम राष्ट्रपति के ध्यान में मणिपुर की स्थिति और राज्य की यात्रा के अपने अनुभवों को सामने लाना चाहते हैं। उल्लेखनीय है कि विपक्षी गठबंधन इंडिया के 21 सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल जमीनी स्थिति का आकलन करने के लिए दो दिवसीय दौरे पर मणिपुर पर गया था, जो 29-30 जुलाई वापस दिल्ली लौटा है। विपक्षी दलों के सांसदों ने जातीय हिंसा के पीड़ितों से मिलने के लिए कई राहत शिविरों का दौरा किया था। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल चूड़चंदपुर में राहत शिविरों में रह रहे कुकी समुदाय के पीड़ितों से मिला। लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों का दल मणिपुर गया था। माना जा रहा है कि विपक्षी नेता प्रतिनिधिमंडल के दौरे के आधार पर तैयार की गई अपनी एक रिपोर्ट सौंपने के साथ मणिपुर में हालात सामान्य करने के लिए कुछ ठोस कदम उठाने के सुझाव भी राष्ट्रपति को सौंपेंगे। आईएनडीआईए की ओर से राष्ट्रपति को मणिपुर पर एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा, जिसमें राज्य सरकार को बर्खास्त करने की मांग भी शामिल रहेगा।

Leave a Comment