एक्टर श्रेयस तलपड़े अब हास्पिटल से घर लौट आए हैं। श्रेयस तलपड़े को बीते 14 दिसंबर की शाम कार्डियक अरेस्ट हुआ था। इसके बाद से वह अस्पताल में भर्ती थे। उनकी स्थिति को देखते हुए एंजियोप्लास्टी करनी पड़ी थी। तब से श्रेयस तलपड़े अस्पताल में ही भर्ती थे लेकिन अब वह सकुशल घर आ गए हैं। इस बात की जानकारी एक्टर की पत्नी दीप्ति ने दी। एक्टर के घर आने पर दीप्ति ने उनका शानदार तरीके से स्वागत किया। श्रेयस तलपड़े के दोस्त सोहम शाह ने बताया था कि एक्टर की सेहत में सुधार है और सोमवार तक उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। इतना ही नहीं श्रेयस की पत्नी ने भी एक्टर का हेल्थ अपडेट दिया था। वहीं अब लगभग 5 दिन बाद श्रेयस तलपड़े ने खुद अपना हेल्थ अपडेट दे दिया। श्रेयस तलपड़े ने हाल ही में अपनी हालत बताई और फैंस का भी शुक्रिया अदा किया। मालूम हो कि बालीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े को 14 दिसंबर को कार्डियक अरेस्ट हुआ था। इसके बाद एक्टर की एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई।