करण जौहर इन दिनों किसी न किसी वजह से लगातार सुर्खियों में हैं। हाल में ही उन्होंने ट्विटर को अलविदा कहने के बाद सुर्खियां बटोरी थी। इससे पहले वह अपने शो ‘कॉफी विद करण को लेकर खूब लाइमलाइट रहे। अब इन्हीं सब के बीच करण फिर खबरों में हैं, उनके खबरों में आने की वजह इंस्टाग्राम पर उनके द्वारा शेयर की गई एक क्रिप्टिक नोट है, जिसमें उन्होंने कुछ ऐसा लिखा है कि फैंस देख कर हैरान हैं उनकी ये स्टोरी किसके लिए है। दरअसल, करण ने अपना क्रिप्टिक नोट अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। नोट में लिखा है, मेहनत रास्तों पर धक्के खा रही है.. और किस्मत महलों में राज कर रही है मैंने अभी इस सुना और इस शेयर किया। यहां करण के कहने का मतलब है कि जो लोग कड़ी मेहनत करते हैं वे काम पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और जो भाग्यशाली हैं वे महल में शासन कर रहे हैं। इस पोस्ट से करण किसकी ओर इशारा कर रहे हैं? इस बारे में पता नहीं लेकिन उनका ये क्रिप्टिक नोट सोशल मीडिया पर जरूर वायरल हो चुका है।