Sat, Apr 26, 2025

Home/ राष्ट्रीय / बेचैन हो गए आनंद महिंद्रा

बेचैन हो गए आनंद महिंद्रा

बेचौन हुए उद्योगपति आनंद महिंद्रा

10 Oct 2022 12:41 PM 1153 views

बेचैन हो गए आनंद महिंद्रा

अमेरिका... 87, ब्रिटेन... 49, चीन... 26 और भारत.. 8, यह कैसी लिस्ट है जिसे देखकर बेचैन हो गए आनंद महिंद्रा 500 विश्वविद्यालयों की सूची में भारत के केवल आठ
नई दिल्ली ।  सुप्रसिद्ध उद्योगपति महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा, अपने ट्वीट के कारण चर्चाओं में रहते हैं। इस बार उन्होंने ऐसे देशों की सूची शेयर की है. दुनिया की टॉप 500 यूनिवर्सिटीज हैं। इसमें से 87 अमेरिका में , ब्रिटेन में 49, जर्मनी में 37, ऑस्ट्रेलिया में 26 और चीन में 26 विश्वविद्यालय  हैं। इस लिस्ट में भारत की केवल 8 विश्वविद्यालय  हैं। कई छोटे-छोटे देश इस लिस्ट में भारत से आगे हैं। इनमें कनाडा, जापान, कोरिया, इटली, नीदरलैंड, स्पेन, फ्रांस, ताइवान, स्विटजरलैंड और बेल्जियम शामिल हैं। महिंद्रा ने अपने ट्वीट में ‘ सूची  शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, मेरा मानना है कि किसी भी देश की इनोवेटिव कैपेसिटी और प्रोडक्टिविटी ग्रोथ से जुड़ी होती हैस वहां हायर लर्निंग की संख्या कितनी है, और उनकी क्वालिटी कैसी है। उन्होंने लिखा इस लिस्ट में ऊपर जाने की जरूरत है। उनका मानना  है, कि भारत को ज्यादा संख्या में क्वालिटी एजुकेशन देने वाले टॉप संस्थानों की जरूरत है। भारत में कई बिजनेस हाउस हायर एजुकेशन के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। इनमें महिंद्रा ग्रुप की महिंद्रा यूनिवर्सिटी भी शामिल है। दूसरे देशों के मुकाबले शिक्षा पर भारत का खर्च बहुत कम है।