Sun, Apr 28, 2024
image
पहले तिमाही में भारत की विकास दर को 7.8 फीसदी दर्ज किया है /01 Sep 2023 01:43 PM/    2810 views

मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने भारत का वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर किया 6.7 फीसदी

पवन शर्मा
 नई दिल्ली। मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस  ने शुक्रवार को भारत के विकास के अनुमान में बदलाव किया है। देश के मजबूत आर्थिक गति के कारण 2023 कैलेंडर वर्ष भारत का विकास अनुमान 6.7 फीसदी बढ़ सकता है। इसकी जानकारी मूडीज ने अपने ग्लोबल मैक्रो आउटलुक दिया है। उन्होंने अपने ग्लोबल मैक्रो आउटलुक में कहा कि मजबूत सर्विस सेक्टर और पूंजीगत व्यय ने पहले तिमाही के विकास दर को 7.8 फीसदी तक दर्ज किया। ऐसे में 2023 कैलेंडर वर्ष के विकास पूर्वानुमान को 5.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.7 प्रतिशत कर दिया है। इसमें उन्होंने कहा कि मजबूत अंतर्निहित आर्थिक गति को देखते हुए, भारत के आर्थिक विकास प्रदर्शन के लिए आगे बढ़ने के जोखिम को भी पहचानते हैं।
मूडीज के अनुसार दूसरी तिमाही का बेहतर प्रदर्शन 2023 में उच्च आधार बनाता है। ऐसे में मूडीज ने वर्ष 2024 का विकास अनुमान 6.5 प्रतिशत से घटाकर 6.1 प्रतिशत कर दिया है। भारत में जून से अक्टूबर तक चलने वाले मानसून सीज़न में भी औसत से कम बारिश हो सकती है। इसका परिणामस्वरूप खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ सकती हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 29 अगस्त 2023 तक देश भर में 9 फीसदी बारिश की कमी का अनुमान लगाया है। भारतीय रिजर्व बैंक  की मौद्रिक नीति समिति ने अगस्त में तीसरी बार रेपो दर में कोई बदलाव नहीं किया। इसके अलावा खाद्य मूल्य मुद्रास्फीति में हालिया वृद्धि और अनिश्चित अल नीनो-संबंधित मौसम की स्थिति के कारण अगले साल की शुरुआत में मौद्रिक नीति में ढील पर विचार में देरी होगी। ऐसे में मूडीज ने कहा कि भारत में घरेलू मांग में तेजी बनी हुई है और जब तक मुख्य महंगाई भी अपेक्षाकृत स्थिर रहेगी। इस वजह से दरों में बढ़ोतरी की भी संभावना नहीं है।

Leave a Comment