Sun, Apr 28, 2024
image
रिक्टर पैमाने पर 7 थी तीव्रता /09 Sep 2023 03:10 PM/    359 views

मोरक्को में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके

धरती के कंपन से लगभग 296 से अधिक लोगों की हुई मौत
रबात।  मोरक्को में शुक्रवार (8 सितबंर) देर रात आए शक्तिशाली भूकंप  से अब तक 632 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 300 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार देश के आंतरिक मंत्रालय के कहा कि श्भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई है।
जोरदार भूकंप के बाद लोग घबराकर अपने-अपने घर छोड़कर भाग गए। भूकंप के कारण ऐतिहासिक इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है और बिजली की कटौती भी हो गई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि भूकंप रात 11रू11 बजे  मार्राकेश से 44 मील (71 किलोमीटर) दक्षिण-पश्चिम में 18.5 किलोमीटर की गहराई पर आया। स्पेक्टेटर के मुताबिक, मोरक्को में आए भूकंप से अब तक कम से कम 296 लोगों की मौत हो गई है और 329 लोग घायल हो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक
अफ्रीकी देश मोरक्को मे आए भीषण भूंकप को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। उन्होंने पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा, श्मोरक्को में भूकंप के कारण हुई जानमाल की हानि से अत्यंत दुख हुआ। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं मोरक्को के लोगों के साथ हैं। उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। भारत इस कठिन समय में मोरक्को को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि रात 11रू11 बजे आए भूकंप की तीव्रता 6.8 थी, जो झटकों के साथ कई सेकंड तक रहा। मोरक्को के राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी और चेतावनी नेटवर्क ने रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7 मापी, जबकि अमेरिकी एजेंसी ने भूकंप के 19 मिनट बाद 4.9 तीव्रता के झटके की सूचना दी। मोरक्को के लोगों ने कई वीडियो पोस्ट किए जिसमें कुछ इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं और ऐतिहासिक इमारतों के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए।

Leave a Comment