Sat, Apr 27, 2024
image
इंस्टाग्राम के यूजर्स सेकेंड्स में ही मौजूदा इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए इस पर साइन-अप कर सकते /12 Jul 2023 12:42 PM/    187 views

ट्विटर के मुकाबले थ्रेड्स यूजर्स की संख्या 100 मिलियन पार

सोनिया शर्मा
नई दिल्ली । मेटा के नए ऐप थ्रेड्स को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। यही वजह रही है कि अभी तक इसके 100 मिलियन से अधिक यूजर हो गए हैं। लॉन्च होने के बाद इस नए ऐप को ट्विटर का विकल्प माना जा रहा है। अब इसका असर ट्विटर की ट्रैफिक पर पड़ता दिखाई दे रहा है। मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने एक पोस्ट में कहा था कि थ्रेड्स ने वीकेंड में 100 मिलियन से ज्यादा यूजर्स का आंकड़ा छू लिया है। उन्होंने लिखा था कि मुझे यकीन नहीं हो रहा कि ये केवल 5 दिन में संभव हुआ है। इस बीच ऐसा लग रहा है कि थ्रेड्स की लोकप्रियता का असर ट्विटर पर हुआ है। वहीं  क्लाउडफ्लेयर के सीईओ मैथ्यू प्रिंस एक ट्विटर पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि ट्विटर का ट्रैफिक कम हो रहा है।
वेब एनालिटिक्स में विशेषज्ञता रखने वाली डेटा कंपनी सिमिलरवेब के मुताबिक दो दिनों के लिए ट्विटर पर वेब ट्रैफ़िक 5 प्रतिशत कम था। वहीं पिछले सप्ताह की तुलना में थ्रेड्स आम तौर पर उपलब्ध थे। कंपनी ने कहा कि 2022 में समान दिनों की तुलना में ट्विटर का वेब ट्रैफिक 11 प्रतिशत कम हो गया है। थ्रेड्स की लोकप्रियता का सबसे बड़ा फैक्टर मेटा के इंस्टाग्राम से इसका लिंक होना है। इंस्टाग्राम के यूजर्स सेकेंड्स में ही मौजूदा इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए इस पर साइन-अप कर सकते हैं। इसका इंटरफेस ट्विटर की ही तरह है। इसमें यूजर्स 500 कैरेक्टर्स तक पोस्ट कर सकते हैं। इसमें फोटो और लिंक के अलावा 5 मिनट तक के वीडियो भी पोस्ट किए जा सकते हैं।
 

Leave a Comment