Fri, Aug 01, 2025

Home/ अंतर्राष्ट्रीय / प्रापर्टी टाइकून पर 12 अरब डालर के गबन का आरोप

प्रापर्टी टाइकून पर 12 अरब डालर के गबन का आरोप

ट्रूओंग माई लैन ने आरोपों से किया इनकार

12 Apr 2024 02:50 PM 164 views

 प्रापर्टी टाइकून पर 12 अरब डालर के गबन का आरोप

वियतनाम। कई महीनों से वियतनाम में सबसे बड़े धोखेधारी मामले पर सुनवाई चल रही थी। इस मामले में जो मुख्य आरोपी हैं वह एक महिला है जो वर्तमान में वियतनाम की बड़ी प्रापटी टाइकून मानी जाती है। जिनपर 12.5 अरब डालर के गबन का आरोप है। इस मामले में मुख्य आरोपी को मौत की सजा का सामना करना पड़ सकता है। प्रमुख डेवलपर वान थिन्ह फाट के अध्यक्ष ट्रूओंग माय लैन पर एक दशक से अधिक समय तक नकदी की हेराफेरी करने का आरोप है। ट्रूओंग माय लैन और 85 अन्य लोगों को दक्षिणी बिजनेस हब हो ची मिन्ह सिटी में पांच सप्ताह की सुनवाई के बाद फैसले और सजा का सामना करना पड़ेगा।