Tue, Jun 10, 2025

Home/ खेल / बुमराह की कमी पूरी कर पायेंगे आर्चर ?

बुमराह की कमी पूरी कर पायेंगे आर्चर ?

मुम्बई ने उसे रॉयल चौलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने लिया

16 Mar 2023 11:44 AM 648 views

 बुमराह की कमी पूरी कर पायेंगे आर्चर ?

पवन शर्मा
मुम्बई । मुंबई इंडियंस टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का ये 16 वां सत्र जीतना चाहेगी। पिछले सत्र में मुम्बई का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था और वह अंतिम स्थान पर रही थी। इस बार मुम्बई ने अपनी टीम में कई बदलाव भी किये हैं और उसके पास जोफ्रा आर्चर , जेसन बेहरेनडॉर्फ जैसे खिलाड़ी भी हैं हालांकि उसे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की कमी खेलेगी। आर्चर हालांकि इस कमी को काफ हद तक पूरी कर पायेंगे यह देखना होगा। मुम्बई ने 2023 सत्र के लिए ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ को अपनी टीम में शामिल किया है। मुम्बई ने उसे रॉयल चौलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने लिया है। आरसीबी ने बेहरेनडॉर्फ को 2022 की आईपीएल नीलामी में 75 लाख रुपये के आधार मूल्य पर खरीदा था। बेहरेनडॉर्फ ने इससे पहले साल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स, 2018 में मुंबई इंडियंस और 2022 में आरसीबी की ओर से खेला था। अब वह 2023 के आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलेंगे। इससे पहले वह 2018 में मुंबई की तरफ से खेला था। मुंबई ने नए सीजन से पहले बड़े बदलाव करने का फैसला लिया है। मुंबई टीम ने अपने सबसे अनुभवी खिलाड़ियों मे से एक कीरोन पोलार्ड को बाहर कर दिया है। वह 2010 से ही टीम में शामिल थे। इसके अलावा टीम ने दो और विदेशी खिलाड़ियों वेस्टइंडिज के फैबियन एलन और इंग्लैंड के टाइमल मिल्स को भी हटा दिया है। भारतीय खिलाड़ियों में  टीम ने मयंक मार्कंडे और ऋतिक शौकीन को बाहर किया है।