Sat, Apr 26, 2025

Home/ व्यापार / बदल गया यूटयूब का यूजर इंटरफेस

बदल गया यूटयूब का यूजर इंटरफेस

सब्सक्राइब बटन से लेकर थीम तक में बदलाव

27 Oct 2022 04:42 PM 933 views

 बदल गया यूटयूब का यूजर इंटरफेस

राहुल शर्मा
नई दिल्ली  । यूटयूब कंपनी नए यूजर इं टरफेस (यूआई) बदलने के लिए पर काफी लंबे समय से काम रही थी। अब जाकर कंपनी को इसमें सफलता मिल पाई है। इससे यूटयूब  आपके नए लुक में नजर आएगा। यूटयूब  का नया अपडेट अभी सभी के लिए जारी नहीं किया गया है। इसको फेज्ड मैनर में जारी किया जा रहा है। यानी अगर आपको अब तक ये अपडेट नहीं मिला है तो जल्द नया लुक देखने को मिलेगा। गूगल नए यूआई पर लोगों का फीडबैक भी मांग रहा है। यूटयूब ने कहा है इसने डायनेमिक कलर सैंपलिंग का यूज किया है। इससे ऐप का बैकग्राउंड कलर वीडियो से मैच करेगा। कंपनी का मानना है कि डार्क कमरे में जब आप वीडियो कंटेंट देखेंगे तो इस डिजाइन से कंटेंट पर फोकस रखने में मदद मिलेगी। ये मोड मोबाइल और डेस्कटॉप यूजर्स के लिए डार्क थीम में उपलब्ध होगा।यूटयूब ने डार्क मोड थीम में भी बदलाव किया है। डार्क थीम ना केवल वीडियो प्लेयर में दिखाई देगा बल्कि वीडियो प्लेलिस्ट में भी दिखाई देगा। ये फीचर वेब, मोबाइल, स्मार्ट टीवी के लिए जारी किया जा रहा है। यूटयूब ने ये भी कहा है कि वॉच पेज इंटरफेस में बदलाव किया जा रहा है। इससे यूजर्स को वीजियो प्लेयर पर फोकस रखने में मदद मिलेगी। पहला चेंज वीडियो लिंक को लेकर है। वीडियो डिस्क्रिप्शन डाले गए यूटयूब लिंक्स बटन और फ्रीक्वेंट एक्शन जैसे लाइक, शेयर और डाउनलोड में बदल जाएंगे।यूटयूब में दूसरे भी कई बदलाव किए जा रहे हैं। सब्सक्राइब बटन को एक नया शेप और कलर मिल रहा है। इस पर पिंच टू जूम और प्रीसाइज सीकिंग का भी ऑप्शन आ रहा है।