Sun, Apr 28, 2024
image
अभिषेक कुमार संग रिश्ते पर खानजादी ने दिया ये हिंट /22 Mar 2024 12:23 PM/    43 views

रणदीप हुड्डा और अंकिता लोखंडे के प्रीमियर मे अभिषेक और खानजादी की हुई मुलाकात

नई दिल्ली। रणदीप हुड्डा और अंकिता लोखंडे स्टारर स्वातंत्र्य वीर सावरकर  के प्रीमियर में बिग बॉस सीजन 17 के कई चहीते भी नजर आए। मगर इस प्रीमियर में सभी का ध्यान अभिषेक कुमार और फिरोजा खान उर्फ खानजादी  ने खींच लिया है। बिग बॉस खत्म होने के बाद दोनों का मच अवेटेड रीयूनियन हुआ है। बिग बॉस के घर में अभिषेक कुमार और खानजादी के बीच खूब झगड़े हुए, लेकिन आखिर में दोनों के बीच नजदीकियां भी हुईं। दोनों काफी क्लोज आ गए थे। हालांकि, रिश्ता शुरू होता, उससे पहले ही खानजादी एविक्ट हो गई थीं। शो खत्म होने के बाद भी दोनों काम की वजह से नहीं मिल पाए। फैंस अभिजादी को एक साथ देखने के लिए तरस रहे थे। फाइनली यह रीयूनियन भी हो गया।
21 मार्च को अंकिता लोखंडे की फिल्म का प्रीमियर था। इस मौके पर अभिषेक, आयशा खान , ईशा मालवीय और खानजादी भी पहुंचे। इस प्रीमियर में अभिषेक और खानजादी की मुलाकात हुई। मिलते ही दोनों ने एक-दूसरे को कसकर गले लगा लिया। अभिषेक के चेहरे पर खानजादी को मिलने की खुशी साफ जाहिर हो रही थी। अंकिता लोखंडे की मूवी प्रीमियर में खानजादी का आयशा खान के साथ खास बॉन्ड दिखा। दोनों सहेलियां बनकर एक-दूसरे के साथ मस्ती करती हुई नजर आईं। दोनों पैपराजी को साथ में पोज दे रही थीं। तभी खानजादी ने अभिषेक को राजा बुलाया। जब पैपराजी ने उन्हें रानी कहकर बुलाया। तब एक्ट्रेस ने कहा, “एक था राजा एक थी रानी, दोनों जिंदा हैं, खत्म कहानी।“ खानजादी के इस स्टेटमेंट से लोग मान रहे हैं कि शायद उनका और अभिषेक का रिश्ता खत्म हो गया है।

Leave a Comment