Sat, Apr 26, 2025

Home/ स्वास्थ्य / फिट और एनर्जेटिक बने रहने आदतों में बदलाव करे

फिट और एनर्जेटिक बने रहने आदतों में बदलाव करे

ठंड में स्ट्रांग करें अपनी इम्यूनिटी

14 Nov 2023 11:56 AM 2123 views

फिट और एनर्जेटिक बने रहने आदतों में बदलाव करे

ठंड का मौसम दस्तक दे चुका है। ऐसे में हमें अपना खास ख्याल रखने की आवश्यकता  होती है। ठंड में तापमान कम होने के कारण हमारी इम्यूनिटी भी कमजोर होने लगती है। मौसम में बदलाव होने के साथ ही आपको अपनी कुछ आदतों में भी बदलाव करना चाहिए। ऐसे में सर्दी-जुकाम, बुखार और फ्लू जैसी समस्याएं हमारे शरीर को जकड़ लेती हैं। इसलिए किसी भी बीमारी से बचने के लिए हम सभी को पहले ले कुछ इंतजाम कर लेने चाहिए। बीमारियों से बचने के लिए हमारी इम्यूनिटी का स्ट्रांग होना बहुत जरूरी है। मौसम में बदलाव होने के साथ ही आपको अपनी कुछ आदतों में भी बदलाव करना चाहिए। जो इस प्रकार हैं 
 
एक्टिव रहें
बढ़ती सर्दी के साथ ही हमारे अंदर आलस भी बढ़ने लगता है। ऐसे में अधिकतर लोग एक्सरसाइज को स्किप करने लगते हैं। लोगों को जिम या पार्क में जाकर वर्कआउट करने में सबसे ज्यादा आलस आता है। लेकिन वर्कआउट के लिए जरूरी नहीं है कि आप जिम जाएं। आप चाहें तो घर पर भी कुछ एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसके अलावा लिफ्ट की जगह सीढीयों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आप फिट व एक्टिव रहेंगे और एनर्जेटिक बने रहेंगे। 
 
कच्चा सलाद जरूर खाएं 
सर्दियों के मौसम में फिट रहने के लिए आप कच्चे सलाद का सेवन अवश्य करें। सर्दी के मौसम में बाजार में कई तरह की सब्जियां मिलती हैं। जिन्हें कच्चा खाना हमारी सेहत के लिए अच्छा होता है। इसलिए आप सलाद में गाजर, चुकंदर, खीरा और मूली आदि शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा आप स्प्राउट्स, जूस, फल और अंडे आदि भी खा सकते हैं।
 
लिमिट में खाएं
कहा जाता है कि हर चीज की अति बुरी होती है। यह बात खाने पर भी लागू होती है। ऐसे में आपको जो खाने में पसंद हैं, उसे बहुत ज्यादा ना खाएं। क्योंकि शरीर को जितनी जरूरत होती है, वह उतना ही खाना उपयोग करती है। बाकी खाने को हमारा शरीर एनर्जी के रूप में बचाता है। जब आप कोई चीज ज्यादा खाते हैं, तो इसकी मात्रा फैट में बदल जाती है।
 
तेल मालिश करें
शरीर की मालिश करने से इम्यूनिटी बढ़ती है। ऐसे में अगर आप रेगुलर बॉडी मसाज लेते हैं, तो इससे आपका शरीर इंफेक्शन और बीमारी से बेहतर ढंग से लड़ पाता है। कुछ लोगों को सर्दी के मौसम में मसल्स और हड्डियों के जोडों में अकड़न की समस्या होती है। लेकिन जब आप तेल मसाज लेते हैं, तो मसल्घ्स और हड्डियों के जोड़ों को गति मिलती है। जो आपके शरीर के लिए फायदेमंद होती है। मसाज के बाद स्टीम लेने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है।
 
अच्छी नींद लें
इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए अच्छी और पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है। इसलिए भरपूर नींद लेने की कोशिश करें। हांलाकि सर्दियों के मौसम में ज्यादा सोने के लिए समय नहीं मिल पाता है। परंतु  आप जितनी देर के लिए सोएं, अच्छी नींद लेने की कोशिश करें। अच्छी और पर्याप्त नींद लेने से बॉडी टॉक्सिन दूर करती है। जिससे हमारे शरीर को एनर्जी मिलती है।