Sun, Apr 28, 2024
image
मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के दिन कुछ उपाय करना लाभदायक होते हैं /29 Dec 2023 01:14 PM/    51 views

मासिक जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा करने का विधान है

नई दिल्ली। हर महीने की कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस खास अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-व्रत करने का विधान है। धर्म शास्त्रों के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भादों महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ है। अतः प्रत्येक महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। मान्यता है कि मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के दिन कुछ उपायों के द्वारा साधक अपना जीवन सुखमय बना सकता है और भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त सकता है। चलिए जानते हैं मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में।
भगवान श्रीकृष्ण को मोर पंख बेहद प्रिय है। यही कारण है कि जगत के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण अपने मुकुट पर मोर पंख धारण करते हैं। मान्यता है कि मोर पंख को घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ये उपाय मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर करना बेहद शुभ होता है। मान्यता है कि मासिक जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल की विधिपूर्वक पूजा और व्रत करने से साधक को संतान सुख की प्राप्ति होती है। इसके अलावा संतान के जीवन में आ रही सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को खीर का भोग लगाएं। ऐसा माना जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण के भोग में खीर को शामिल करने से धन से संबंधित परेशानी दूर होती है।
मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत करने से साधक की मनचाही मनोकामना पूर्ण होती है। शास्त्रों में बताया गया है कि जो व्यक्ति मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत विधिपूर्वक लगातार 1 वर्ष तक करता है, वह सभी कष्टों से मुक्त हो जाता है और धन का लाभ मिलता है। इस दिन व्रत के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की जन्म कथा पढ़ने या सुनने से साधक को सुख-शांति मिलती है।

Leave a Comment