Sun, Apr 28, 2024
image
फैंस को आई चिंटू की याद /16 Feb 2024 01:32 PM/    24 views

ईशा मालवीय ने अभिषेक कुमार के सांवरे पर वीडियो बनाया

बिग बॉस 17 में अभिषेक मालवीय और अभिषेक कुमार के बीच छत्तीस का आंकड़ा रहा है। यहां तक कि दोनों ने शो से बाहर आने के बाद एक- दूसरे से कोई रिश्ता न रखने की बात तक कह दी थी। हालांकि पार्टियों में दोनों का आमना-सामना अक्सर हो जाता है। वहीं अब ईशा ने एक्टर के गाने सांवरे पर वीडियो बनाया है। नई दिल्ली। बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार का म्यूजिक वीडियो ’सांवरे’ चर्चा में बना हुआ है। गाने में एक्टर के अपोजिट मनारा चोपड़ा हैं। गाने में दोनों की केमिस्ट्री फैंस को पसंद आ रही है। वहीं, अब अभिषेक कुमार और मनारा के इस गाने पर एक्टर की एक्स ईशा मालवीय ने वीडियो क्रिएट किया है, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बिग बॉस 17 में अभिषेक मालवीय और अभिषेक कुमार के बीच छत्तीस का आंकड़ा रहा है। यहां तक कि दोनों ने शो से बाहर आने के बाद एक- दूसरे से कोई रिश्ता न रखने की बात तक कह दी थी। हालांकि, पार्टियों में दोनों का आमना-सामना अक्सर हो जाता है।
कैसा है ईशा का वीडियो ?
अभिषेक कुमार संग दुश्मनी के बाद भी उनके गाने पर वीडियो बनाने की बात फैंस के लिए पचाना मुश्किल हो रहा है। कुछ लोगों को तो रील देखकर समर्थ जुरेल याद आ गए। सांवरे के वीडियो में ईशा मालवीय एक लड़के का हाथ पकड़े हुए टहलते हुए नजर आती हैं। अचानक उनकी नजर दूसरे लड़के यानी अब्दू रोजिक पर पड़ती है और वो पहले लड़के को छोड़कर अब्दु के साथ चली जाती हैं।
ईशा मालवीय के वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने कहा, भाई ये क्या हो रहा है, अभिषेक के गाने पर ईशा, अच्छा है। एक अन्य यूजर ने कहा, वीडियो में भी ईशा अपना असली रंग दिखा रही है। सामर्थ जुरेल को याद करते हुए एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, समर्थ कह रहा होगा- तुझे बोला था न ईशा, अभिषेक की हर चीज से दूर रहने के लिए। एक और यूजर ने कहा, चिंटू तो गया।
आयशा- अभिषेक की जोड़ी
’सांवरे’ के ओरिजिनल वीडियो के अलावा अभिषेक कुमार ने एक वीडियो आयशा खान के साथ भी क्रिएट किया है। वैलेंटाइन डे के मौके पर दोनों ने साथ में सांवरे का रील सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसे अब तक कई मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। 

Leave a Comment