Sun, Apr 28, 2024
image
रिलायंस इंडस्ट्रीज ग्रुप की इस कंपनी में 80 फीसदी हिस्सेदारी /02 Mar 2023 02:19 PM/    425 views

अंबानी अब जीनोम टेस्टिंग के लिए सस्ता किट लाने की तैयारी में

सुनील शर्मा
नई दिल्ली । अरबपति मुकेश अंबानी हेल्थकेयर सेक्टर में धमाका करने जा रहे हैं। रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन जीनोम टेस्टिंग के लिए किट लाने की तैयारी कर रहे हैं। इस किट की कीमत बाजार से करीब 86ल फीसदी कम होगी। इस तरह रिलायंस जैनेटिक मैपिंग बिजनस में प्रवेश लेने जा रहा है। अंबानी अमेरिकी स्टार्टअप 23 एंडमी द्वारा शुरु किए गए हेल्थकेयर ट्रेंड को भारत में भी लाना चाहते हैं। वे भारत के बढ़ते कंज्यूमर मार्केट में हेल्थकेयर को अधिक किफायती और व्यापक बनाना चाहते हैं। रिलायंस ग्रुप कुछ ही हफ्तों में 12,000 रुपए कीमत का एक व्यापक जीनोम टेस्टिंग किट लाने जा रहे हैं। स्ट्रैंड लाइफ साइंसेज प्राइवेट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने ही प्रोडक्ट को डेवलप किया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने बेंगलुरु बेस्ड इस फर्म को साल 2021 में खरीदा था। अब ग्रुप की इस कंपनी में 80 फीसदी हिस्सेदारी है। इस समय दूसरों द्वारा ऑफर किए जारी जीनोम टेस्टिंग किट की तुलना में रिलायंस की किट 86 फीसदी सस्ती है। इस किट के जरिए कैंसर, हार्ट अटैक, न्यूरो से जुड़ी बीमारियों के साथ-साथ आनुवांशिक समस्याओं के बारे में किसी व्यक्ति की प्रवृति को सामने लाती है। इससे पहले से ही पता लग जाता है कि किसी व्यक्ति को कोई बीमारी होने की कितनी संभावना है।
 

Leave a Comment