Thu, Jul 31, 2025

Home/ राष्ट्रीय / पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल एल रामदास का 90 वर्ष की आयु में निधन

पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल एल रामदास का 90 वर्ष की आयु में निधन

लंबे समय से चल रहा था इलाज

15 Mar 2024 02:46 PM 210 views

पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल एल रामदास का 90 वर्ष की आयु में निधन

सोनिया शर्मा
हैदराबाद। पूर्व भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल (सेवानिवृत्त) एल रामदास का शुक्रवार को एक सैन्य अस्पताल में निधन हो गया। रक्षा सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। रामदास (90) ने दिसंबर 1990 और सितंबर 1993 के बीच नौसेना प्रमुख के रूप में कार्य किया। रक्षा सूत्रों ने बताया कि उम्र संबंधी समस्याओं के कारण उनका निधन हो गया। रामदास के परिवार में उनकी पत्नी ललिता रामदास और तीन बेटियां हैं।